[लिंक एक्टिव] Rajasthan GNM Online Application Form 2026: राजस्थान जीएनएम ऑनलाइन आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Rajasthan GNM Online Application Form 2026: राजस्थान जीएनएम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन लिंक 11 अगस्त (मध्यरात्रि) तक एक्टिव किया गया है। ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें।
Rajasthan GNM Online Application Form 2026: राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन लिंक 29 जुलाई से एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जीएनएम पाठ्यक्रम में छह महिने की इंटर्नशिप भी शामिल है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क सहित 11 अगस्त तक पूरा करने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan GNM Admission 2026 Registration: शैक्षणिक योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा देखने की सलाह दी जाती है:
-
न्युनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास किया होना चाहिए।
-
जीव विज्ञान (फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयलोजी) विषयों से पास होना चाहिए। इन उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए प्राथमिक दी जाएगी।
-
जनरल, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 12वीं की परीक्षा में 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति /जनजाति वर्ग के लिए 35 प्रतिशत न्यूनतम प्राप्तांक अनिवार्य हैं।
आयु सीमा (31दिसंबर, 2026 को संदर्भ मानकर गणना की जाएगी)
-
पुरुष उम्मीदवार के लिए न्युनतम आयु सीमा (31दिसंबर, 2026) 17 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्युनतम आयु सीमा (31दिसंबर, 2026) 17 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष तय की गई है।
-
अनुसूचित जाति / जनजाति /अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है।
Rajasthan GNM Admission 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार जो राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए टेबल में अन्य हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| पाठ्यक्रम | राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) |
| संस्थान | राजस्थान सरकार निदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अगस्त, 2026 |
| आवेदन शुल्क | जनरल, OBC, MBC, EWS के लिए 220 रुपये एससी और एसटी के लिए 110 रुपये |
| सीट अलॉटमेंट लिस्ट | अगस्त, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajswasthya.rajasthan.gov.in |
Rajasthan GNM Application Form 2026: आवेदन लिंक
राजस्थान जीएनएम ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर उपयोग करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। सीट अलॉटमेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स अगस्त के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगीं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
| राजस्थान जीएनएम ऑनलाइन फॉर्म 2026 |
Rajasthan GNM Form 2026 ऑनलाइन कैसे भरें?
जीएनएम फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 कॉलेज विकल्प फॉर्म भरें।
स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 सबमिट किए फॉर्म को डाउनलोड करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.