नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन 2027: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज लास्ट दिन, cbseitms.rcil.gov.in पर से देखें एग्जाम पैटर्न
JNVST Class 6th Registration 2027 Last Date Today: जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट है। छात्र आज ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर अपने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।
JNVST Class 6th Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) के माध्यम से कक्षा 6 में एडमिश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 31 जुलाई 2026 को खत्म होने वाली है। जो पेरेंट्स और छात्र शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए देश भर के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर आज शाम तक जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST) कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम 2027 का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को निर्धारित किया गया है। कक्षा 6, JNVST में एडमिशन लेने वाले छात्रों को इस एग्जाम को पास करना जरूरी है। नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण और बिना फीस आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है, इसी कारण से हर साल लाखों छात्र इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं।
JNVST Class 6 Admission 2027 Highlights
छात्रों और पेरेंट्स की आसानी के लिए JNVST 2027 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स इस नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र इसे अच्छे से देखें और सभी डेट्स को नोट कर लें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| एग्जाम का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) |
| एंट्रेंस क्लास | कक्षा 6 |
| रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | |
| रजिस्ट्रेशन फीस | बिना फीस के रजिस्ट्रेशन |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 31 जुलाई 2026 |
| JNVST एग्जाम डेट | 28 नवंबर 2026 |
| आयु सीमा | जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए |
JNVST Class 6th Registration 2027 Last Date Today, Direct Link - यहां क्लिक करें
JNVST Class 6th के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
JNVST Class 6th में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेश फॉर्म को ऑनलाइन फिल किया जाएगा। साथ ही, इन आसान स्टेप्स को जानने के लिए छात्र नीच दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. JNVST Class 6th के ऑफिशियल पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर विजिट करें।
2. होमपेज पर मौजूद ‘Click here for Class VI Registration 2027’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, छात्र की पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, और कक्षा 5वीं के स्कूल से संबंधित डिटेल्स को फिल करें।
4. सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें:
- छात्र के हस्ताक्षर एवं फोटो
- पेरेंट्स के हस्ताक्षर
- हेडमास्टर द्वारा सत्यापित स्टडी सर्टिफिकेट
5. सभी डॉक्यूमेंट्स को फिल और सबमिट करने के बाद फॉर्म को एक बार रिव्यू करें।
6. रिव्यू करने के बाद छात्र फॉर्म को सबमिट करें।
7. सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
JNVST Class 6th के छात्रों के लिए जरूरी इंफॉर्मेशन
- जिला-आधारित एडमिशन नियम (District Policy): NVS के नए निर्देशों के अनुसार छात्र केवल उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जहां के वे रहते है। साथ ही, जहां से कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
- एक ही बार एग्जाम देने का मौका: JNVST में कोई भी छात्र केवल एक ही बार एग्जाम में शामिल हो सकता है। यदि वेरिफिकेशन के दौरान यह पाया गया कि छात्र ने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया हुआ था, तो उस छात्र के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया जाएगा।
- नो नेगेटिव मार्किंग: JNVST 2027 एग्जाम OMR शीट पर आधारित होगी। इसमें कुल 100 मार्क्स के 80 क्वश्न पूछे जाएंगे, जिनमें Mental Ability, गणित और भाषा जैसे कोर्स शामिल होंगे। साथ ही, गलत आंसरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिशन 2027: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने से पहले इन निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।
1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया में केवल एक ही राउंड में होगी।
2. OBC छात्रों के लिए आरक्षण केंद्रीय लिस्ट के अनुसार लागू किया जाएगा। केंद्रीय लिस्ट में शामिल न होने वाले OBC छात्र सामान्य छात्रों के रूप में रजिस्ट्रेशन करेंगे।
Documents must be uploaded in JPG Format
1. छात्रों के सिग्नेचर (सिग्नेचर का आकार 10-100 केबी के बीच होना चाहिए।)
2. पेरेंटि्स के सिग्नेचर(हस्ताक्षर का आकार 10-100 केबी के बीच होना चाहिए।)
3. छात्रों की फोटो (फोटो का आकार 10-100 केबी के बीच होना चाहिए।)
4, कैटेगरी-वाइज सर्टिफिकेट। अन्य पिछड़ा वर्ग के मामले में, केवल सक्षम सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र ही मान्य है। (छवि का आकार 50-300 केबी के बीच होना चाहिए।)
5. यदि छात्रों के पास आधार नंबर नहीं है, तो माता-पिता द्वारा सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (Document Checklist)
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करते समय निम्नलिखित स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें:
- कक्षा 5वीं के हेडमास्टर द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र (Headmaster Certificate)
- उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- उम्मीदवार और माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
यहां भी पढ़े: UPTAC काउंसलिंग राउंड 3 का रिजल्ट जारी, सीट मिलने के बाद आगे क्या करें? देखें पूरा अपडेट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.