BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड उत्तर कुंजी जल्द, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: May 21, 2026, 09:10 IST

BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड उत्तर कुंजी जल्द, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF
BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड उत्तर कुंजी जल्द, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), राजस्थान ने 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में राजस्थान BSTC परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक साइट predeledraj2026.com से आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो यूनिवर्सिटी उन्हें ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान करेगी। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

यहां देखें: BSTC Question Paper 2026

BSTC Answer Key 2026-हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीएसटीसी आंसर की 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2026

आयोजित करने वाली संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा तिथि

20 मई 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

परीक्षा शिफ्ट

2 शिफ्ट

पहली शिफ्ट

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

आंसर की जारी होने की तिथि

मई 2026 (अपेक्षित)

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.in

Rajasthan BSTCAnswer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार आंसर की जारी होने के बाद, नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से ऑफिशियल साइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस और अनाउंसमेंट सेक्शन में “Pre DELED 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर स्क्रीन पर क्वेश्चन पेपर सेट (जैसे, सेट A, सेट B, सेट C, सेट D) के अनुसार पीडीएफ लिंक दिखाई देंगे।

  • इन्हें डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को चेक करें।

  • अंत में रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।

BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 का उपयोग करके स्कोर की गणना कैसे करें?

राजस्थान BSTC आंसर-की 2026 डाउनलोड करने के बाद अपने सभी उत्तरों को क्रॉस चेक करें। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 600 अंकों के थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा। सभी सही उत्तरों के अंक जोड़कर अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 08:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News