ICSE, ISC Supplementary Exam 2026: मार्क्स सुधारने का आखिरी मौका! 8 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नोट करें ये जरूरी बातें

Last Updated: Apr 30, 2026, 17:01 IST

ICSE और ISC 2026 के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड ने सुधार, पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया का कार्यक्रम भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यहां से देखें सभी डिटेल्स।

ICSE, ISC Supplementary Exam 2026
ICSE, ISC Supplementary Exam 2026

CISCE Improvement Exam 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2026 को मुख्य बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने के साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

अगर आप अपने किसी सब्जेक्ट के मार्क्स बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही, एक-दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए डेट्स और फीस की सभी डिटेल्स ऑफिशियल पोर्टल cisce.org पर अपडेट कर दी है।

ICSE, ISC सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

छात्र ICSE, ISC के सप्लीमेंट्री एग्जाम की पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स / जानकारी

मुख्य एग्जाम रिजल्ट 

30 अप्रैल 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

08 मई 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

14 मई 2026

इंप्रूवमेंट एग्जाम का आयोजन

जून / जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड)

रिजल्ट की घोषणा

जुलाई 2026

Eligibility Criteria: कौन दे सकता है यह एग्जाम? 

CISCE के नए नियमों के अनुसार, छात्र अपनी रैंक या मार्क्स को सुधारने के लिए 'सप्लीमेंट्री एग्जाम' में बैठ सकते हैं:

  • सब्जेक्ट की सीमा: छात्र अधिकतम दो (2) सब्जेक्ट के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं।
  • एलिजिबल: वे छात्र जो मुख्य एग्जाम में पास हैं लेकिन स्कोर सुधारना चाहते हैं, या वे जो एक-दो सब्जेक्ट में फेल हैं (NQLF), इस एग्जाम को दे सकते हैं। 
  • अनुपस्थित छात्र: जो छात्र मुख्य एग्जाम में अनुपस्थित (Absent) थे, वे इस एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस और प्रक्रिया 

सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्कूलों के माध्यम से किया जाएगा।

  • एग्जाम फीस: प्रत्येक सब्जेक्ट/पेपर के लिए ₹500 का शुल्क तेय होगा।
  • रजिस्ट्रेशन कैसे करें: छात्रों को अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य (Principal) से संपर्क करना होगा। स्कूल ही छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बोर्ड की वेबसाइट पर करेंगे।
  • फीस भुगतान: रजिस्ट्रेशन फीस स्कूलों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 17:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News