NEET UG 2026: पेपर लीक के दावों पर NTA का बड़ा एक्शन; बताया इसे 'सिर्फ एक स्कैम', जानें नई गाइडलाइन्स

Last Updated: Apr 30, 2026, 17:42 IST

NTA ने NEET UG 2026 एग्जाम के पेपर लीक होने की अफवाहों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए खबर को फर्जी बताया है। NTA ने सभी सेंटर्स पर जीपीएस-ट्रैकिंग लगे होने का दावा किया है। साथ ही, छात्रों के लिए भी नई गाइडलाइन्स भी जारी की है।

NEET UG 2026: पेपर लीक के दावों पर NTA का बड़ा एक्शन; बताया इसे 'सिर्फ एक स्कैम', जानें नई गाइडलाइन्स
NEET UG 2026: पेपर लीक के दावों पर NTA का बड़ा एक्शन; बताया इसे 'सिर्फ एक स्कैम', जानें नई गाइडलाइन्स

NTA एजेंसी ने छात्रों और पेरेंट्स को धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने की कड़ी चेतावनी दी है। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 3 मई, 2026 को होने वाला है। छात्र केवल ऑफिशइयल वेबसाइट neet.nta.nic.in और एनटीए के सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से साझा की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

NTA ने अफवाहों को किया खारिज: "सब सुरक्षित है"

पिछले कुछ दिनों से टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दावें किए जा रहे थे कि उनके पास NEET का प्रश्न पत्र है। साथ ही, वे इसे पैसों के बदले देने का वादा कर रहे थे।

NTA ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा:

"सभी प्रश्न पत्र पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं। पेपर लीक होने या समय से पहले एक्सेस मिलने की कोई संभावना नहीं है। छात्र और अभिभावक ऐसी किसी भी धोखाधड़ी का शिकार न हों।"

एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारी 

NEET UG मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में डेट्स के साथ-साथ सुरक्षा उपायों की भी पूरी डिटेल्स शामिल है।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम की डेट 3 मई, 2026
एग्जाम का टाइम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक
कुल रजिस्टर्ड छात्र लगभग 22.8 लाख
सुरक्षा प्रोटोकॉल GPS-ट्रैक्ड वाहन और 24/7 CCTV निगरानी
अनिवार्य प्रक्रिया आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

NTA ने सुरक्षा के लिए उठाए ये कड़े कदम

NTA ने इस बार एग्जाम में कड़ी निगरानी और सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम उठाए है। NTA एजेंसी ने स्पष्ट किया कि:

  • बायोमेट्रिक अटेंडेंस: एग्जाम सेंटर पर आधार के जरिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी है।
  • कड़ी निगरानी: प्रश्न पत्रों की छपाई से लेकर उनके वितरण तक, हर चरण में उच्चतम स्तर की सुरक्षा और स्क्रूटनी की जा रही है।
  • कानूनी कार्रवाई: जो लोग टेलीग्राम या अन्य माध्यमों से फर्जी पेपर बेच रहे हैं, उनके खिलाफ साइबर क्राइम सेल सख्त कार्रवाई कर रही है।

छात्रों के लिए NTA की विशेष सलाह

NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और एग्जाम के आखिरी टाइम में इन अफवाहों से विचलित न हों।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी गई जानकारी को ही सही मानें।
  2. पैसे न दें: पेपर के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति या ग्रुप की रिपोर्ट करें।
  3. रिपोर्ट करें: अगर आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो सीधे NTA या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

यहां भी पढ़े: ICSE, ISC Supplementary Exam 2026: मार्क्स सुधारने का आखिरी मौका! 8 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नोट करें ये जरूरी बातें

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 17:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News