HP Board Class 9, 11 Registration 2026 शुरू; 200 रुपये फीस के साथ जानें Last Date और Details

Last Updated: Aug 25, 2026, 13:32 IST

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अपने संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया है। अधिक जानकारी के लिए पूरी जानकारी यहां देखें।

HP Board Class 9, 11 Registration 2026 शुरू; 200 रुपये फीस के साथ जानें Last Date और Details
HP Board Class 9, 11 Registration 2026 शुरू; 200 रुपये फीस के साथ जानें Last Date और Details

HP Board Registration 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बोर्ड रजिस्ट्रेशन को लेकर अपडेट जारी किए है। शैक्षणिक सेशन 2026 के लिए संबंधित HPBOSE के स्कूलों को छात्रों का रजिस्ट्रेशन दिए गए टाइम के अंदर ही पूरा करना होगा। ताजा जानकारी के अनुसार, बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित कि गई है। इसी के साथ प्रति छात्र को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में देनी होगी।  

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में ये बदलाव किए है। इस नए रिवाइज्ड प्रक्रिया के अंदर, छात्रों का रजिस्ट्रेशन अब से बोर्ड कक्षा 10 और 12 के बजाय कक्षा 9 और 11 में किया जाएगा। यह बदलाव आने वाले बोर्ड एग्जाम के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयों से बचने के लिए किया गया है। 

बोर्ड द्वारा 9वीं में कराया गया रजिस्ट्रेशन छात्र द्वारा 10वीं के मैट्रिक एग्जाम पास करने तक वैलिड रहेगा, जबकि 11वीं का रजिस्ट्रेशन छात्र द्वारा 12 के सीनियर सेकेंडरी एग्जाम पास करने तक ही वैलिड रहेगा।

HP Board Registration 2026 प्रक्रिया में क्या बदला है?

HPBOSE ने एग्जाम नियमों में बदलाव करते हुए बोर्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 9वीं और 11वीं से जोड़ दिया गया है। यानी आसान भाषा में अब 9वीं में किया जाने वाला रजिस्ट्रेशन केवल 10वीं के फाइनल एग्जाम तक ही छात्रों के लिए वैलिड रहेगा। इसी के साथ, 11वीं में कराएं जाने वाला रजिस्ट्रेशन 12वीं के सीनियर सेकेंडरी एग्जाम तक ही वैलिड होगा।  

HP Board Registration 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी 

छात्र HP Board Class 9, 11 Registration 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड

Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE)

रजिस्ट्रेशन

Class 9 और Class 11

रजिस्ट्रेशन फीस

200 रुपय 

लास्ट डेट 

15 अक्टूबर 2026

प्रक्रिया

ऑनलाइन, स्कूल के माध्यम से

ऑफिशियल वेबसाइट

hpbose.org 

कक्षा 9 रजिस्ट्रेशन

कक्षा 10वीं तक वैलिड

कक्षा 11 रजिस्ट्रेशन

कक्षा 12वीं तक वैलिड 

HPBOSE Registration 2026: छात्रों को खुद भरना होगा फॉर्म?

नहीं, इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूल के माध्यम से रजिस्टर किया जाएगा। HPBOSE का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्कूल लॉगिन के जरिए ही चालू होता है, जिसमें स्कूल को बोर्ड द्वारा दिए गए यूजर कोड और पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। 

HPBOSE Registration 2026 School Form - यहां क्लिक करें 

HP Board Class 9, 11 Registration: रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी?

कक्षा 9वीं और 11वीं का रजिस्ट्रेशन केवल एक सामान्य औपचारिकता नहीं है। यह आगे होने वाले बोर्ड एग्जाम की प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।

HPBOSE के नियमों के अनुसार:

  • कक्षा 9वीं का रजिस्ट्रेशन कक्षा 10वीं की मैट्रिक एग्जाम तक मान्य रहेगा।
  • कक्षा 11वीं का रजिस्ट्रेशन कक्षा 12वीं की सीनियर सेकेंडरी एग्जाम तक मान्य रहेगा।
  • दूसरे बोर्ड से आने वाले छात्रों को यदि कक्षा 10वीं या 12वीं में फ्रेश कैंडिडेट के तौर पर एडमिशन लेना है, तो उनके लिए अलग प्रक्रिया लागू हो सकती है। 

HP Board Registration 2026: Official Website और Login

HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्कूलों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल उपलब्ध है। स्कूल अपने बोर्ड द्वारा दिए गए School Code और Password के माध्यम से लॉगिन कर करना होगा।  

Official Website

यहां क्लिक करें 

Online Registration Login

यहां क्लिक करें 

 

यहां भी पढ़े: Bihar Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम फॉर्म भरना आज से शुरू; 16 सितंबर है Last Date, जानें Details

HPBOSE Registration Fees Details 

HPBOSE 9 and 11 Registration के लिए हर छात्र को 200 रुपये की निर्धारित कि गई फीस को जामा करनी होगी। साथ ही, स्कूलों को बिना लेट फीस के 15 अक्टूबर तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद छात्रों को जमा किए गए आवेदन 15 नवंबर तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ जमा किए जा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन डिटेल्स 

डिटेल्स 

शामिल कक्षाएं 

9 और 11

रजिस्ट्रेशन फीस 

200 रुपये

बिना लेट-फीस के फीस 

15 अक्टूबर 2026

लेट फीस के साथ फीस 

15 नवंबर, 2026

लेट फीस 

500 रुपये

रजिस्ट्रेशन वैलिड 

कक्षा 10 या 12 पास होने तक

Students के लिए जरूरी Checklist

फॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र इन बातों को जरूर चेक करें:

  • नाम की सही स्पेलिंग
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • कक्षा और स्ट्रीम
  • विषयों की जानकारी
  • स्कूल रिकॉर्ड
  • रजिस्ट्रेशन फीस

HPBOSE अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने संबद्ध प्रिंसिपल और प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि एलिजिबल छात्रों का रजिस्ट्रेशन निर्धारित अवधि के भीतर और रिवाइज्ड प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए। साथ ही, छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और सब्जेक्ट समेत सभी डिटेल्स सही फिल किए गए हैं। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News