Railway NCR Apprentice Online Form 2026: आरआरसी अप्रेंटिस भर्ती की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Last Updated: Aug 25, 2026, 13:58 IST

Railway NCR Apprentice Online Form 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक पूरा कर सकते हैं। आवेदन का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध कराया गया है। 

Railway NCR Apprentice Online Form 2026: आरआरसी अप्रेंटिस भर्ती की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
Railway NCR Apprentice Online Form 2026: आरआरसी अप्रेंटिस भर्ती की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

RRC NCR Apprentice Online Form 2026: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर मध्य रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस प्रशिक्षण भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। आरआरसी एनसीआर ने प्रयागराज, आगरा और झांसी डिवीजनों के साथ झांसी में भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि को अब 31 अगस्त, (रात 11.59 बजे) तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन लिंक 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से शुरू किए गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य अप्रेंटिस के कुल 1,853 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरसी NCR अप्रेंटिस भर्ती 2026 

यहां क्लिक करें 

 

शैक्षणिक योग्यता 

आरआरसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को तय की गई  शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को मैट्रिक (10वीं कक्षा की परीक्षा) में कुल 50% अंक प्राप्त कर पास करना अनिवार्य है। वहीं, मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT/SCVT) से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। 

आयु सीमा 

आरआरसी ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत उम्मीदवारों की न्युनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। वहीं, एससी/एसटी को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी को 10 वर्ष की छूट दी गई है। 

आवेदन शुल्क 

अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और एससी, एसटी के लिए निशुल्क तय किया गया है। 

ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप क्या है?

आरआरसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org.in  पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, RRC NCR Apprentice Act पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करें। 

स्टेप 4 आरआरसी अप्रेंटिस आवेदन लिंक 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ जमा करें। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Also Check: RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News