Live

RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: यहां से डाउनलोड करें सभी ज़ोन के रिजल्ट PDF

Farhan Khan
Aug 25, 2026, 13:05 IST

RRB NTPC UG Result 2026 OUT: आरआरबी ने 24 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल और रीज़नल वेबसाइट पर एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।


RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: यहां से डाउनलोड करें सभी ज़ोन के रिजल्ट PDF
RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: यहां से डाउनलोड करें सभी ज़ोन के रिजल्ट PDF

HIGHLIGHTS

  • आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 रिजल्ट 24 अगस्त को जारी हुआ।
  • आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 की परीक्षा का आयोजन 07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
  • आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा में पास उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC UG Result 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in कल यानी 24 अगस्त 2026 को नॉन टैक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट (UG) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)-1 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत 07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर नाम चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सलेक्शन के अगले प्रोसेस यानी सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसकी परीक्षा सितंबर 2026 में हो सकती है। परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइ पर जारी की जाएगी और कॉल ई-लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए आप आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

RRB NTPC UG Result 2026 डाउनलोड PDF लिंक 

आरआरबी ने अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, रांची, सिलिगुड़ी और तिरुवंतमपुरम ज़ोन एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभी और ज़ोन का रिजल्ट आना बाकी है। रिजल्ट आते ही यह ब्लॉग अपडेट कर दिया जाएगा। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाएगा।

ज़ोन (आरआरबी) 

मेरिट लिस्ट/रिजल्ट 

अहमदाबाद 

क्लिक करें 

अजमेर 

जल्द 

बेंगलुरु 

जल्द 

भोपाल 

जल्द 

भुवनेश्वर 

क्लिक करें 

बिलासपुर 

क्लिक करें 

चंडीगढ़ 

क्लिक करें

चेन्नई 

जल्द 

प्रयागराज

जल्द 

गुवाहाटी 

जल्द 

कोलकाता 

जल्द 

माल्दा 

जल्द 

मुंबई 

जल्द 

मुजफ्फरपुर 

क्लिक करें 

पटना 

जल्द 

गोरखपुर 

क्लिक करें 

रांची 

क्लिक करें 

सिकंदराबाद

जल्द 

सिलीगुड़ी 

क्लिक करें 

तिरुवंतमपुरम 

क्लिक करें 

जम्मू कश्मीर 

जल्द 

RRB NTPC UG CBT 1 Cut Off 2026 OUT: ज़ोन और कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स यहां देखें

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 25, 2026, 13:05 IST

    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: कितने रिक्त पद भरे जाने हैं?

    आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा के माध्यम से कुल 3058रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल भी शामिल है।   


  • Aug 25, 2026, 12:40 IST

    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: किन रिक्त पदों को भरा जाना है?

    आरआरबी एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेंस क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के रिक्त पदों को भरा जाना है। 

  • Aug 25, 2026, 12:32 IST

    RRB NTPC UG Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी

    आरआरबी ने 24 अगस्त 2026 को शाम को अपनी ऑफिशियल और रीज़नल वेबसाइट पर एनटीपीसी UG सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है।


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More

    Trending

    Latest Education News