UP Cooperative Bank Exam Date 2026 OUT: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा तिथि घोषित, देखें Official नोटिस

Last Updated: Aug 25, 2026, 13:03 IST

UP Cooperative Bank Exam Date 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से संबंधित जारी किया गया आधिकारिक नोटिस यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Cooperative Bank Exam Date 2026 OUT
UP Cooperative Bank Exam Date 2026 OUT

UP Cooperative Bank Exam Date 2026: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (स्पेशल रिक्रूटमेंट) की डेट का अनाउंसमेंट 24 अगस्त को कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UP कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा 2026 का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2026 को कई शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट/टाइपिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। 

Screenshot 2026-08-25 122634

UP Cooperative Bank Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा-मण्डल द्वारा जारी विशेष सूचना के अनुसार सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 के कुछ पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है। परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

क्र. सं.

तिथि

पाली व समय

पदनाम

संस्था

1

7 सितंबर 2026

प्रथम पाली, 08:35 AM–10:35 AM

प्रबन्धक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

2

7 सितंबर 2026

द्वितीय पाली, 12:35 PM–02:35 PM

सहायक/कैशियर (बैंकिंग अधिकारी/...)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

3

7 सितंबर 2026

तृतीय पाली, 04:05 PM–06:05 PM

कनिष्ठ प्रबन्धक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

4

8 सितंबर 2026

प्रथम पाली, 08:35 AM–10:35 AM

सहायक अभियन्ता (सिविल)

उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

5

8 सितंबर 2026

द्वितीय पाली, 12:35 PM–02:35 PM

सहायक/टेक्निक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

UP Cooperative Prelims Exam Pattern; परीक्षा पैटर्न क्या है?

उम्मीदवार जो यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं वे नीचे दी तालिका में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पेपर पैटर्न देख सकते हैं। ध्यान रहे, हर गलत जवाब के लिए 1/4 (25%) अंक काटे जाएंगे।

यूपी सहकारी बैंक प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

क्र. सं.

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

समय

1

न्यूमेरिकल एबिलिटी / क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

35

35

90 मिनट

2

रीजनिंग एबिलिटी / मेंटल एबिलिटी

35

35

3

हिंदी भाषा एवं सामान्य अंग्रेजी

20

20

4

सहकारिता (Cooperative

10

10

कुल

100

100

90 मिनट

यूपी सहकारी बैंक मेन्स परीक्षा पैटर्न

क्र. सं.

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

1

रीजनिंग एबिलिटी / मेंटल एबिलिटी

20

20

2

न्यूमेरिकल एबिलिटी / क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

20

20

3

सामान्य जागरूकता

15

15

4

सहकारिता (Cooperative)

15

15

5

भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी)

10

10

6

विषय-विशेष: सिविल इंजीनियरिंग (AE Civil) / मैनेजरियल स्किल बैंकिंग (30 प्रश्न) + कंप्यूटर ज्ञान (10 प्रश्न)

40

120

कुल

120

200

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 13:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News