Delhi Police Constable PE&MT 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथि जल्द जारी, यहां जानें डिटेल्स

Last Updated: Jun 20, 2026, 11:13 IST

Delhi Police Constable PE&MT 2026: एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की पीईटी और पीएमटी परीक्षा की तिथि जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 7201 रिक्त पदों को भरा जाना है। आप नीचे लेख से सभी महत्वपूर्ण जानकारी  प्राप्त कर सकते हैं।   

Delhi Police Constable PE&MT 2026
Delhi Police Constable PE&MT 2026

Delhi Police Constable PE&MT 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित करेगा। फिजिकल टेस्ट अर्थात् शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कुल 66,076 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 7201 रिक्त महिला और पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन इन चारों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल की भर्ती में फिजिकल टेस्ट चयन प्रक्रिया में काफी अहम चरण माना जाता है। इसके जरिए फिटनेस और स्टैमिना की जांच की जाती है। 

Delhi Police Constable PE&MT 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की पीईटी और पीएमटी परीक्षा की तिथि के बाद एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्यस अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पद का नाम 

कांस्टेबल 

रिक्त पदों की संख्या 

7201 

परीक्षा की तिथि 

जल्द 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

Delhi Police Constable PE&MT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • Delhi Police Constable PE&MT Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

Delhi Police Constable PE&MT 2026 Eligibility Criteria 

दिल्ली पुलिस में निहित कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट को पास करना जरूरी है। इसके बिना सलेक्शन नहीं होगा। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस पात्रता मानदंड 

पुरुष उम्मीदवार 

महिला उम्मीदवार 

लंबाई (जनरल कैटेगरी) 

170 सेमी 

157 सेमी 

लंबाई (रिजर्व कैटेगरी) 

165 सेमी 

155 सेमी 

स्पेशल छूट 

नियमों के अनुसार 

नियमों के अनुसार

छाती 

81 सेमी से 85 सेमी 

लागू नहीं 

यदि कोई उम्मीदवार जो शारीरिक मानकों, अर्थात लंबाई और छाती में अयोग्य घोषित किए जाते हैं, तो उनके पास उसी दिन अपील करने का अवसर होता है। ऐसे उम्मीदवार यदि चाहें तो उसी दिन पीठासीन अधिकारी (PO) के माध्यम से केंद्र के लिए नामित अपीलीय प्राधिकारी को अपील कर सकते हैं। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अपीलीय प्राधिकारी का निर्णय फाइनल होगा, और उसके बाद इस संबंध में किसी भी आगे की अपील पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए के बारे में कोई अपील नहीं की जाएगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 20, 2026, 11:13 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News