CUET UG और बिहार BCECE की एग्जाम डेट्स टकराई, एक ही दिन दो बड़े एग्जाम होने से असमंजस में छात्र
30 मई 2026 को CUET UG और बिहार की BCECE एग्जाम एक ही दिन आयोजित होने के कारण हजारों छात्रों के सामने करियर का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। NTA द्वारा पहले ही शेड्यूल जारी करने के बाद, बिहार बोर्ड (BCECEB) द्वारा भी उसी डेट पर एग्जाम घोषित करने से छात्र असमंजस में हैं। साथ ही, अब छात्र एग्जाम डेट्स बदलने की मांग कर रहे हैं।
बिहार के छात्रों के सामने एक बड़ी धर्मसंकट समस्या खड़ी हो गई है। NTA और BCECE द्वारा आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े एग्जाम की डेट्स एक दूसरे से टकरा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम CUET UG और बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित (BCECE) द्वारा आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम BCECED इस साल 30 मई 2026 को होने जा रही है।
जिन छात्रों ने दोनों एग्जाम के लिए रजिस्टर किया है। उनके लिए दोनों एग्जाम ही काफी महत्वपूर्ण है। CUET UG 2026 और BCECED 2026 दोनों ही एग्जाम की डेट्स के साथ-साथ टाइमिंग भी एक ही है, जिसके कारण सभी छात्र यह सोच रहे हैं कि “कौन सा एग्जाम दें और कौन सा छोड़ें”। बिहार के छात्र इस समस्या के कारण सोशल मीडिया से लेकर एग्जाम सेंटर की तैयारी तक, हर जगह भारी असमंजस और चिंता का माहौल है। इस समस्या के कारण सारा असर उनके करियर और भविष्य पर पड़ सकता है, जिसके लिए छात्र अब एग्जाम डेट्स बदलने की मांग कर रहे हैं।
एग्जाम शेड्यूल का टकराव यहां से जानें
दोनों एग्जाम के टकराव को समझने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें, जिसमें एग्जाम के नाम, संस्था एग्जाम को लेवल और डेट्स के बारे में जानकारी शामिल है।
| एग्जाम का नाम | आयोजित करने वाली संस्था | एग्जाम का लेवल | नोटिस के अनुसार डेट्स | टकराव वाली एग्जाम डेट | मुख्य उद्देश्य |
| CUET UG 2026 | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) | राष्ट्रीय स्तर (National Level) | 11 मई से 31 मई | 30 मई 2026 | देश के केंद्रीय और बड़े विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन में एडमिशन |
| BCECE 2026 | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद | राज्य स्तर (State Level - Bihar) | 30 और 31 मई | 30 मई 2026 | बिहार के कृषि, फार्मेसी और मेडिकल स्ट्रीम के कॉलेजों में एडमिशन |
NTA के बाद BCECE ने जारी किया नोटिस
एक ही दिन दो बड़े एग्जाम होने से छात्र काफी असमंजस में है। एग्जाम की डेट्स में टकराव तब हुई जब दोनों की संस्थाओं ने अपने-अपने नोटिस जारी किए। सबसे पहले NTA द्वारा CUET UG 2026 एग्जाम का नोटिस 5 मई को जारी किया था, जिसमें एग्जाम डेट्स 11 मई से 31 मई 2026 तक घोषित किया गया था। साथ ही, NTA ने एग्जाम के लिए CBT मोड की भी सूचना जारी की थी।
उसके कुछ ही बाद, खराब मौसम और नेटवर्क की दिक्कतों के कारण BCECE द्वारा रजिस्ट्रेशन और एग्जाम को लेकर 12 मई 2026 को नया नोटिस जारी किया, जिसमें एग्जाम डेट्स 30 मई से 31 मई 2026 के बारे में सूचना दी गई।
इन्हीं नोटिस को देखते हुए छात्रों के लिए मुसीबत खड़ी हुई, जिसको लेकर छात्रों का कहना है “कि NTA ने अपनी डेट्स पहले घोषित कर दी थीं, इसलिए राज्य सरकार के बोर्ड को एग्जाम का शेड्यूल जारी करने से पहले इसका ध्यान रखना चाहिए था”।
छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या है ?
दोनों संस्थाओं द्वारा जारी किए गए नोटिस में एग्जाम डेट्स को लेकर छात्रों को अब इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यहां से जानें वह चुनौतियां कौन-कौन सी है।
1. करियर के चुनाव का दबाव
CUET UG के जरिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बीएचयू (BHU) जैसी टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में जाने का सपना देखते हैं, वहीं BCECE के जरिए बिहार के भीतर कृषि और फार्मेसी जैसे बेहतरीन सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलता है। दोनों एग्जाम छोड़ने का मतलब है कि छात्रों का पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा।
2. अलग-अलग एग्जाम सेंटर
यदि कोई छात्र दोनों एग्जाम में शामिल होना चाहता है, तो भी यह असंभव है क्योकि CUET UG का सेंटर किसी अलग शहर में हो सकता है साथ ही, BCECE का सेंटर भी बिहार के किसी अन्य जिले को चुना जा सकता है। ऐसे में छात्रों के लिए एग्जाम सेंटर तक पहुचना काफी मुश्किल हो सकता हैं।
3. मानसिक तनाव और तैयारी पर असर
महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे छात्र अब पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर सरकार या एग्जाम बोर्ड इस पर क्या फैसला लेगा।
एग्जाम की डेट्स को लेकर छात्रों की मांग
बिहार के प्रभावित छात्रों और पेरेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय, बिहार बोर्ड और NTA से गुहार लगानी शुरू कर दी है।
छात्रों का कहना है: "हम दोनों ही एग्जाम की तैयारी लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों की एग्जाम की डेट्स टकराने से हमारा भविष्य खराब हो सकता हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (BCECEB) या NTA में से कोई एक संस्था अपने एग्जाम की डेट्स को आगे या पीछे बढ़ाए, ताकि बिहार के लाखों छात्रों का साल बर्बाद होने से बच सके।"
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.