NEST Admit Card 2026 हुआ जारी; 6 जून तक करें डाउनलोड, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: May 18, 2026, 12:36 IST

NEST 2026 का एडमिट कार्ड आज 18 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। सभी छात्र इसे 6 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वेबसाइट nestexam.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यहां से जाने सभी डिटेलस। 

NEST Admit Card 2026 हुआ जारी; 6 जून तक करें डाउनलोड, यहां से पाएं Direct Link
NEST Admit Card 2026 हुआ जारी; 6 जून तक करें डाउनलोड, यहां से पाएं Direct Link

NEST Admit Card 2026 OUT: विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए National Entrance Screening Test (NEST) 2026 का एडमिट कार्ड आज यानी 18 मई 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र एग्जाम में बैठने के लिए 18 मई से 6 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

NISER और मुंबई विश्वविद्यालय - DAE सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM DAE CEBS) द्वारा यह एग्जाम 6 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिन भी छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्टर किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके एग्जाम सेंटर पर जरूर ले जाएं। राष्ट्रीय एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। साथ ही, एग्जाम 3 घंटे के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

NEST 2026 के एडमिट कार्ड को डाउलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

NEST 2026 से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स 

NEST 2026 एग्जाम के दिन किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम को ध्यान से देखें। इस टेबल में NEST 2026 एग्जाम की डेट के साथ-साथ एग्जाम शिफ्ट्स और ऑफिशियल वेबसाइट दी गई है। 

इवेंट  महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 18 मई, 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का टाइम  दोपहर 02:00 PM से शाम 05:00 PM
NEST 2026 एग्जाम की डेट 06 जून, 2026 (शनिवार)
एग्जाम की शिफ्ट  दोपहर 02:00 PM से शाम 05:00 PM (3 घंटे)
ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in

NEST 2026 Admit Card डाउनलोड करने के सरल स्टेप्स

छात्र NEST 2026 का एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: NEST की ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "LOGIN" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे— User ID/Application Number और Password फिल करें।

स्टेप 4: डिटेल्स सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को जांचें और Download PDF पर क्लिक करें।

स्टेप 6: एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

हॉल टिकट में इन मुख्य जानकारियों की जांच जरूर करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उस पर दी गई सभी डिटेल्स को जरूर चेक कर लें। यहां से जानें किन-किन डिटेल्स को छात्र चेक करें।

  • छात्र का नाम और फोटो 
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता 
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का टाइम
  • एग्जाम के नियम और निर्देश 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 12:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News