CSK vs SRH IPL 2026: चेपॉक में CSK का आखिरी होम मैच, क्या मैदान पर दिखेंगे MS धोनी? देखें हेड-टू-हेड सहित सभी डिटेल्स
IPL 2026 CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला आज चेपॉक में खेला जाएगा। यह सीएसके का इस सीजन का आखिरी होम मैच है। फैंस की नजरें MS धोनी पर रहेंगी, हालांकि उनके खेलने पर अभी सस्पेंस बरकरार है। हेड-टू-हेड में सीएसके 15-8 से आगे है।
Today IPL Match: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से आज शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं, ऐसे में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी। यह सीएसके का इस सीजन का आखिरी घरेलू मुकाबला भी है। टॉप 4 में फिनिश करने के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है. चलिए देखते है किस टीम का पलड़ा भारी है.
CSK vs SRH हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सीएसके ने 15 मैच जीते हैं, जबकि एसआरएच को 8 जीत मिली हैं।
कुल मैच: 23
CSK की जीत: 15
SRH की जीत: 8
चेपॉक में भी सीएसके का दबदबा देखने को मिला है। यहां दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए, जिनमें से 5 बार चेन्नई ने जीत हासिल की। हालांकि, 2025 में एसआरएच ने पहली बार चेन्नई में CSK को हराया था।
IPL 2026 में पिछली भिड़ंत में SRH का पलड़ा भारी
इस सीजन की पहली भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुई थी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 5 विकेट से हराया था। इस जीत ने दिखाया कि एसआरएच की बल्लेबाजी इकाई चेन्नई के स्पिन अटैक का जवाब देने में सक्षम है।
दोनों टीमों का मौजूदा स्टेटस
चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से मिली निराशाजनक हार के बाद मैदान में उतरेगी।
क्या आज खेलेंगे एमएस धोनी?
दिग्गज MS धोनी की वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है। धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं, क्योंकि प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पिंडली (calf) में चोट लग गई थी।
हालांकि, हाल के दिनों में उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। इसके बावजूद, उनके खेलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम फैसला मैच के समय ही लिया जा सकता है।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.