Rajasthan BSTC GK Questions 2026: यहां देखें महत्वपूर्ण GK प्रश्न, 20 मई को होगी परीक्षा

Last Updated: May 18, 2026, 12:56 IST

Rajasthan BSTC GK Questions 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान के सभी संबद्ध संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्री डी.एल.एड कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन करता है, जिसकी एग्जाम सिटी स्लिप 14 मई 2026 को जारी की गई थी। आप इस लेख से संभावित राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान विषय से जुड़े 15 प्रश्न देख सकते हैं। 

Rajasthan BSTC GK Questions 2026
Rajasthan BSTC GK Questions 2026

Rajasthan BSTC GK Questions 2026:  वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आप  एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। VMOU  राजस्थान के सभी संबद्ध संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्री डी.एल.एड कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन करता है। इस लेख के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान विषय से जुड़े 15 प्रश्न देख सकते हैं। 

Rajasthan BSTC Exam Pattern 2026  

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान के सभी संबद्ध संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्री डी.एल.एड कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन करता है। बीएसटीसी परीक्षा में अक्सर राजस्थान जनरल नॉलेज, मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूड, और भाषा (इंग्लिश व हिंदी/संस्कृत) आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। राजस्थान बीएसटीसी के पिछले साल के सभी प्रश्न पत्रों को सॉल्व करने से आपकी तैयारी और अच्छी हो सकती है। 

प्रश्न संख्या -1 भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राजस्थान में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया? 

1. एक 

2. दो 

3. तीन 

4. चार 

Correct Option - 4 


प्रश्न संख्या 2- महाराणा प्रताप का राजतिलक कहाँ हुआ था? 

1. चावंड

2. गोगुन्दा

3. उदयपुर

4. कुम्भलगढ़ 

Correct Option - 2


प्रश्न संख्या 3- राजस्थान में “लांगुरिया गीत” किससे संबंधित है?
1. कैला देवी

2. मनसा देवी 

3. जीण माता

4. करणी माता 

Correct Option - 1 


प्रश्न संख्या 4- राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में किस वर्ष में आया? 

1. 1956

2. 1957

3. 1958
4. 1959 

Correct Option -1  


प्रश्न संख्या 5- राजस्थान से संसद के कितने सदस्य चुने जाते हैं 

1. 25

2. 35

3. 37

4. 30 

Correct Option - 2  


प्रश्न संख्या 6- राजस्थान का कौन-सा भाग रेगिस्तान है? 

1. उत्तरी 

2. दक्षिणी 

3. पश्चिमी 

4. पूर्वी

Correct Option - 3


प्रश्न संख्या 7- राजस्थान में 1857 के विद्रोह का आरंभ कहां हुआ? 

1. नसीराबाद 

2. कोटा 

3. देवली 

4. नीमच 

Correct Option - 1

प्रश्न संख्या 8- राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन-सा है? 

1. धौलपुर 

2. भरतपुर 

3. करौली 

4. सवाई माधोपुर

Correct Option -  1 


प्रश्न संख्या 9- “रणखार” के लेखक कौन है? 

1. नंद भारद्वाज 

2. मालचंद तिवाड़ी 

3. जितेंद्र कुमार सोनी 

4. मधु आचार्य “आशावादी”  

Correct Option - 3 


प्रश्न संख्या 10- ‘बनी-ठनी’ किस चित्रशैली से संबंधित थी? 

1. किशनगढ़

2. नाथद्वारा 

3. देवगढ़ 

4. बूंदी 

Correct Option - 1 


प्रश्न संख्या 11- अलगोजा क्या है? 

1. त्यौहार 

2. मेला 

3. वाघ यंत्र 

4. एक प्रकार का नृत्य  

Correct Option - 3


प्रश्न संख्या 12-  'पिछवई' कला सम्बंधित है- 

1. मीराबाई से

2. राम-सीता से

3. महादेव से

4. श्रीकृष्ण से

Correct Option - 4 


प्रश्न संख्या 13- विश्व प्रसिद्ध ‘अरजक प्रिंट’ निम्नलिखित में से किस स्थान से संबंधित है? 

1. सांगानेर

2. बगरू

3. पाली
4. बाड़मेर  

Correct Option - 4


प्रश्न संख्या 14- राजस्थान में 'भोमट' क्षेत्र सम्बंधित है-

1. उदयपुर से 

2. बांसवाड़ा से

3. भीलवाड़ा से

4. अलवर से  

Correct Option -1 


प्रश्न संख्या 15- 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में तीसरे सबसे ज्यादा धर्मावलम्बी हैं? 

1. जैन 

2. सिक्ख

3. मुस्लिम 

4. ईसाई  

Correct Option - 2

ये भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Previous Year Question Paper: यहां से डाउनलोड करें पिछले वर्ष के राजस्थान बीएसटीसी प्रश्न पत्र PDF  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News