CSIR NET Answer Key 2026: NTA जल्द एक्टिव करेगा आंसर की लिंक, उम्मीदवारों को मिलेगा ऑब्जेक्शन का मौका

Last Updated: Jul 27, 2026, 16:46 IST

CSIR NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जुलाई 2026 में आयोजित की गई सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की बहुत जल्द आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो 17 और 18 जुलाई को हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उत्तरों पर ऑब्जेक्शन करने की सुविधा भी दी जाएगी।

CSIR NET Answer Key 2026
CSIR NET Answer Key 2026

CSIR NET Answer Key 2026: सीएसआईआर नेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CSIR NET उत्तर कुंजी 2026 जारी करने की तैयारी में है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नों के सही उत्तर देख सकेंगे। 

NTA ने CSIR NET 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया था। यह परीक्षा देशभर के 222 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। 

कब जारी होगी सीएसआईआर नेट आंसर की?

एनटीए जल्द ही सीएसआईआर नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी जारी होते ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में डायरेक्ट लॉगिन लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आंसर की पर दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन

अगर किसी उम्मीदवार को जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह NTA द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक का उपयोग करना होगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

ऐसे चेक कर सकेंगे CSIR NET Answer Key 2026

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से सीएसआईआर नेट परीक्षा की आंसर की 2026 की पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


  • सबसे पहले NTA CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर CSIR NET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे  डाउनलोड करें।

  • अंत में अपने उत्तरों का मिलान करें और अंको की गणना करें।

आंसर की से ऐसे चेक करें अपना संभावित स्कोर

CSIR NET परीक्षा में अपने संभावित अंक जानने के लिए उम्मीदवारों को पहले मार्किंग स्कीम समझनी होगी। अपनी सब्जेक्ट वाइज एग्जाम स्कीम के अनुसार सही उत्तर के अंक और गलत उत्तर पर होने वाली नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर स्कोर की गणना करें। इसके लिए उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट में दिए गए उत्तरों का मिलान प्रोविजनल आंसर की में दिए गए सही विकल्प से करें और उसी आधार पर संभावित स्कोर निकालें।

कैटेगरी-वाइज क्वालिफिकेशन मार्क्स 

CSIR NET एग्जाम में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपर में कुल मिलाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। General/OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 33% अंक, जबकि SC/ST/PwD/Transgender वर्ग के लिए 25% अंक लाने जरूरी हैं।

फाइनल रिजल्ट से पहले जारी होगी फाइनल आंसर की

उम्मीदवारों से उठाई गए सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी के आधार पर CSIR NET 2026 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News