UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026: अंतिम तिथि नजदीक डायरेक्ट लिंक upsssc.gov.in पर करें अप्लाई
UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से गन्ना पर्यवेक्षक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) गन्ना पर्यवेक्षक ऑनलाइन आवेदन समाप्त करने जा रहा है। नोटिफिकेशन 12 मई को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से शुरू किए गए थे। इच्छुक उम्मीदवारों को 28 जुलाई अंतिम तिथि तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
UPSSSC Cane Supervisor Application Form 2026: महत्वपूर्ण तिथि
यूपीएसएसएससी का उद्देश्य गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों को भरना है। जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 12 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 04 अगस्त 2026 |
UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026: आवेदन लिंक
यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन 28 जुलाई को समाप्त होने जा रहे हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मदीवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
| यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 |
UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026: चयन प्रक्रिया
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया यूपी पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट, मुख्य लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
स्टेप 4 गन्ना पर्यवेक्षक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.