CGPSC SSE Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सर्विस एग्जाम (SSE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की जरूरत होगी। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें।
CGPSC SSE Admit Card 2026 Direct Link
सीजीपीएससी एसएसई एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके CGPSC एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए CGPSC SSE एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
| यहां क्लिक करें |
ऐसे डाउनलोड करें CGPSC SSE Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं
-
“Admit Card – State Service Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
-
PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
जरूरी परीक्षा निर्देश
सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली बातें
-
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं
-
एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर रखें
-
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें
-
आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें, ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation