DTU Results 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के UG, PG कोर्स का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें मार्कशीट

Last Updated: Feb 19, 2026, 14:28 IST

DTU Results 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीजी और यूजी कोर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए डीटीयू का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

DTU Results 2026
DTU Results 2026

DTU Results 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने अपने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के विषम सेमेस्टर का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इनमें MTech, MDes, BTech, BDes और सहित अन्य कोर्स शामिल है। डीटीयू ने यूजी और पीजी कोर्स का रिजल्ट 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट exam.dtu.ac.in. पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। डीटीयू रिजल्ट 2026 का पीडीएफ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन  नंबर दर्ज करना होगा। 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह जाती है कि वे रिजल्ट में दी गई सारी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। अगर रिजल्ट में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो इसके लिए परीक्षा से संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

DTU Results 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एक बार नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

विश्वविद्यालय का नाम 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) 

कोर्स का नाम 

अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

19 फरवरी 2026 

रिजल्ट चेक करने का लिंक 

क्लिक करें 

ऑफिशियल वेबसाइट 

exam.dtu.ac.in. 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) का रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार अपने यूजी और पीजी कोर्स के अलावा अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट exam.dtu.ac.in. पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप रिजल्ट की पीडीएफ 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।   

  • दिल्ली टेक्नॉलोजिकल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट exam.dtu.ac.in पर जाएं। 

  • “रिजल्ट 2026” पर क्लिक करें।  

  • लिस्ट में अपना कोर्स देखें और क्लिक करें। 

  • स्क्रीन पर डीटीयू रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी। 

  • अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News