MP Police ASI, Subedar Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस ASI (Assistant Sub-Inspector) और सूबेदार (Subedar) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने असिस्टेंट सब‑इंस्पेक्टर (ASI) और सूबेदार (Stenographer) पदों के लिए लिखित परीक्षा दी थी। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड चेक तथा डाउनलोड कर सकते हैं।
500 पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एमपी पुलिस ASI एवं सूबेदार रिजल्ट 2026 PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, मार्क्स, क्वालिफाई स्टेटस और अन्य विवरण शामिल होंगे, जिन्हें डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। जिन उम्मीदवारों ने इस चरण को क्वालिफाई किया है, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरणों जैसे फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
एमपी पुलिस ASI, सूबेदार रिजल्ट 2026 लिंक
एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
यहां क्लिक करें:-MP Police, Subedar Result 2026 Link
MPESB Police ASI and Subedar Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर First Phase Result - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 पर क्लिक करें।
-
फिर Application Number और Date of Birth को DD/MM/YYYY फॉर्मेट में डालें। साथ ही, माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक भी दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसमें अपना स्कोर चेक करें और PDF डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation