शहीद एयर फोर्स ऑफिसर पिता की बेटी ने रचा इतिहास, यूपीएससी में टॉप कर बनीं IAS

Last Updated: Feb 17, 2026, 18:27 IST

Ishita Kishore IAS Story:  यूपीएससी का एग्जाम काफी टफ माना जाता है, लेकिन अगर मेहनत और जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। तेलंगाना की रहने वाली इशिता किशोर ने यूपीएससी का एग्जाम क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है। उनके पिता एयरफोर्स में थे, जो शहीद हो चुके थे। इशिता की मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। 

Ishita Kishore IAS Story
Ishita Kishore IAS Story

Ishita Kishore IAS Story: इशिता किशोर का जन्म का जन्म 1996 में तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बेगमपेट में हुआ। उनकी परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में हुई है। उनके पिता का नाम संजय किशोर था, जो इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे, लेकिन वह साल 2004 में ऑन ड्यूटी शहीद हो गए थे। 

इशिता के पिता थे विंग कमांडर 

इशिता के पिता के बाद उनकी मां ज्योति ने ही उनका पालन पोषण किया। वह दिल्ली में स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में पढ़ाती थीं। इशिता ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्वालीफाई किया है। इसके चलते उन्होंने टॉप किया है। इशिता की रैंक 1 के साथ आईएएस बन गई है। 

इशिता ने इकोनॉमिक्स में किया ग्रेजुएशन 

इशिता ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से पूरी की। उनके 10वीं में 96.6 और 12वीं में 98 प्रतिशत मार्क्स आए थे। इसके बाद इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद वह सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट गई। 

इशिता सुब्रतो कप में ले चुकी है हिस्सा  

इशिता पढ़ाई के साथ अन्य एक्टिविटी में भी भाग लेती थी। वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं और 2012 में सुब्रतो कप में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा इशिता इकोनॉमिक सोसाइटी और लिटरेरी सोसाइटी का भी हिस्सा रह चुकी है। 

इशिता है 2023 बैच की आईएएस 

इशिता अपने दो प्रयास में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा का पास करने में असफल रही है।  तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में टॉप किया और उनकी रैंक आई। इसके बाद वह IAS बन गई। इशिता 2023 बैच की IAS है। 

ये भी पढ़ें: सेना से रिटायर रिसालदार पिता की बेटी ने बढ़ाया मान, लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर किया कमाल

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News