SSC GD Exam 2026 Postponed: जीडी कांस्टेबल 23 फरवरी की परीक्षा स्थगित, ऑफिशियल नोटिस जारी

Last Updated: Feb 17, 2026, 21:19 IST

SSC GD Exam Postponed: एसएससी जीडी कांस्टेबल 23 फरवरी को आयोजित होने जा रही भर्ती परीक्षा 2026 हुई स्थगित। जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी स्लॉट बुकिंग की सुविधा, आगे नोटिस देखेंं। 

SSC GD Exam 2026 Postponed
SSC GD Exam 2026 Postponed

SSC GD Exam Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानि 17 फरवरी को 23 फरवरी की परीक्षा को लेकर ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों के लिए आयोजित की जानी थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 23 फरवरी को आयोजित होने जा रही परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा आयोग की ओर से बाद में की जाएगी।

SSC GD Exam Postponed: ऑफिशियल नोटिस 

एसएससी की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस में साफ - साफ कहा गया है कि परीक्षा तिथियों से जुड़े किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

SSC GD Exam Postponed: स्लॉट बुकिंग 

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 को लेकर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को स्लॉट बुकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के 8 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News