ISRO VSSC Admit Card 2026: इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड जारी, vssc.gov.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 19, 2026, 16:38 IST

ISRO VSSC Admit Card 2026: इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है। इसकी लिखित परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब अपने लॉग इन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO VSSC Admit Card 2026
ISRO VSSC Admit Card 2026

ISRO VSSC Admit Card 2026: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने विज्ञापन संख्या 331, 332 और 335 में निहित पदों के तहत कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए अपनी ऑफिशियल बेबसाइट पर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, फायरमैन, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल है। इसके लिए 26 फरवरी और 27 फरवरी 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार VSSC की ऑफिशियल वेबसाइट vssc.gov.in से एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

ISRO VSSC Admit Card 2026 हाइलाइट्स 

वीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। आप नीचे दी गई टेबल से VSSC से  संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC)
पद का नाम टेक्निकल असिस्टेंट और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित अन्य पद 
विज्ञापन संख्या 331, 332 और 335 
एडमिट कार्ड तिथि19 फरवरी 2026 
परीक्षा की तिथि26 और 27 फरवरी, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट vssc.gov.in. 

ISRO VSSC Admit Card 2026 Online Download Link

उम्मीदवारों को इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आप नीचे दिए लिंक से एजमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 

क्लिक करें 

ISRO VSSC Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहलेवीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट vssc.gov.in. पर जाएं। 

  • ISRO VSSC Admit Card 2026  पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें 

  • लॉग इन बटन पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी परीक्षा तिथि वाले दिन साथ ले जाएं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित पद का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, समय व तिथि सहित अन्य जानकारी अच्छे से चेक कर लें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News