OICL AO Mains Admit Card 2026: एओ मेन्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 19, 2026, 17:43 IST

OICL AO Mains Admit Card 2026: ओआईसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर एओ मेन्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

OICL AO Mains Admit Card 2026
OICL AO Mains Admit Card 2026

OICL AO Mains Admit Card 2026: द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) स्केल-I पद के फेज-II (मेन्स) के लिए एडमिट कार्ड आज 19 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले है, वे अब अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं। मेन्स की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। 

ओआईसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर पदों के लिए जारी किया गया है। इसके अंतर्गत कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित पद का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, समय व तिथि सहित अन्य जानकारी अच्छे से चेक कर लें। 

OICL AO Mains Admit Card 2026 हाइलाइट्स

ओआईसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ साथ ले जाएं। इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL)

पद का नाम 

जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

300 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

19 फरवरी 2026 

परीक्षा की तिथि 

28 फरवरी 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 

क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट 

orientalinsurance.org.in

OICL AO Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

उम्मीदवार ओआईसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 


  • सबसे पहले ओआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं 

  • होम पर जाएं और करियर सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Call Letter for Phase-II Examination पर क्लिक करें। 

  • लॉग इन करें और रजिस्ट्रेशन व अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।  

  • लॉग इन बटन पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी परीक्षा तिथि वाले दिन साथ ले जाएं। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News