Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर होगा घोषित, चेक करें मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स

Last Updated: Feb 13, 2026, 16:49 IST

BRLPS Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका CBT परीक्षा का रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर कट-ऑफ मार्क्स के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट कब आएगा और स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक कहां मिलेगा — इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।

BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026
BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026

BRLPS Bihar Jeevika Result 2026: बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट (BPIU/DPCU स्तर), ऑफिस असिस्टेंट (BPIU/DPCU स्तर), ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर पदों की भर्ती के लिए CBT परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार जीविका रिजल्ट 2026 जल्द ही कट-ऑफ मार्क्स के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट  हाइलाइट्स 

बिहार जीविका कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया गया था और परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने क्वालिफाइंग स्टेटस जानने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार जीविका रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें कुल 2747 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। इस सूची में विशेष रूप से ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट हेतु शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट शामिल होंगे। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

  • संस्था का नाम: बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS)

  • पदों के नाम: ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, सहित अन्य पद

  • कुल पदों की संख्या: 2747

  • परीक्षा तिथि: 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.brlps.in

Bihar Jeevika Minimum Qualifying Marks; पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए!

बिहार जीविका कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स नोटिफिकेशन के अनुसार तय किए गए हैं। सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, EWS/BC/EBC वर्ग को 45% अंक और SC/ST वर्ग को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इन अंकों से कम पाने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 देख और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Go To Career” सेक्शन खोलें।

  • वहां बिहार जीविका रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

  • उसमें अपना रोल नंबर सर्च करके क्वालिफाइंग स्टेटस देखें।

  • चयन होने पर रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

BRLPS JEEVIKA Response Sheet 2026 Link

बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) JEEVIKA ने नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत 2747 पदों (BPM, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आंसर की और OMR/रिस्पॉन्स शीट PDF जारी कर दी है। उम्मीदवार बिहार JEEVIKA के आधिकारिक पोर्टल brlps.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती परीक्षा 2025 की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- JEEVIKA Response Sheet 2026 PDF Link 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News