Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: राजस्थान के विभिन्न जिलों में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह आवेदन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में नवसृजित उचित मूल्य दुकानों और उचित मूल्य मूल्य दुकानदारों के लिए निकाली गई है। ये आवेदन ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान राज्य के विभिन्न जिले जैसे जालौर, बालोतरा, पाली, फलोदी और डीग शामिल हैं।
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित विवरण आगे लेख में देखें।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: नोटिफिकेशन
राजस्थान के विभिन्न जिलों में राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। इसमें एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी और विभाग के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया है।
| जिले का नाम | आवेदन की अंतिम तिथि | नोटिफिकेशन पीडीएफ |
| जालौर | 27 फरवरी, 2026 (शाम 6 बजे) | |
| बालोतरा | 04 मार्च, 2026 (शाम 5 बजे) | |
| पाली | 27 फरवरी, 2026 (शाम 5 बजे) | |
| फलोदी | 20 फरवरी, 2026 | |
| डीग | 24 फरवरी, 2026 (शाम 5 बजे) |
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में निकाली गई राशन डीलर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है।
| संगठन का नाम | सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन डीलर चयन |
| पद का नाम | राशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक |
| राज्य | राजस्थान |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 21 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची (बिना परीक्षा) |
| आवेदन की तिथि | जिलों के अनुसार अलग - अलग है |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://food.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026: राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एप्लीकेन केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण देख सकते हैं
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देखें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
-
आवेदन फॉर्म केवल जिला रसद कार्यालय में कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं।
-
आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹50 नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।
-
आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाना ना भूलें।
-
इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा कराएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation