CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट जारी, यहां देखें Official Notice

Last Updated: Jul 2, 2026, 17:46 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑफिशियल तौर पर कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के एग्जाम की डेट 28 जुलाई 2026 के लिए जारी कर दी गई है। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें। 

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट जारी, यहां देखें Official Notice
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट जारी, यहां देखें Official Notice

CBSE Compartment Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड मेन एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों के एक या दो सब्जेक्ट में मार्क्स कम या वह फेल हो गए है, तो उन छात्रों के लिए CBSE द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑफिशियल तौर पर कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के एग्जाम की डेट जारी कर दी गई है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन की डेट्स भी जारी कर दी गई हैं।

बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सभी छात्र बिना लेट फीस के 8 जुलाई 2026 तक कंपार्टमेंट एग्जाम फॉर्म को फिल कर सकते हैं। साथ ही, जो छात्र इस टाइम पीरियड के अंदर फॉर्म नहीं भर पाते है, तो उन छात्रों को लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा। साथ ही, बिना रजिस्ट्रेशन के छात्रों को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

CBSE 12th Compartment 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स 

सीबीएसई 12वीं के छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

संस्था का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

8 जुलाई 2026

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अवधि

9 जुलाई से 11 जुलाई 2026

नियमित रजिस्ट्रेशन फीस (बिना लेट फीस)

₹300 प्रति सब्जेक्ट 

लेट फीस 

₹2000 प्रति सब्जेक्ट 

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट

28 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

cbse.gov.in

CBSE 12th Compartment 2026 Date से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस - यहां पढ़े

कंपार्टमेंट और 'इंप्रूवमेंट' का नया नियम

इस साल 2026 CBSE ने एग्जाम के नियमों में कुछ अच्छे ऐसे बदलाव किए हैं, जो छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं:

1. 'सप्लीमेंट्री' एग्जाम का नाम: 

CBSE ने अब 'कंपार्टमेंट एग्जाम' का नाम बदलकर ऑफिशियल तौर पर 'सप्लीमेंट्री एग्जाम' रख दिया है। छात्रों के लिए ऐसा इसलिए किया गया है क्योकि वह ज्यादा स्ट्रेस न लें। 

2. मार्क्स सुधारने का मौका: 

यह एग्जाम किसी सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों के लिए है। साथ ही, यह एग्जाम मार्क्स बढ़वाने वाले छात्रों के लिए भी जारी किए जा रहे है। छात्र इस एग्जाम के दौरान अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। 

3. रेगुलर बनाम प्राइवेट छात्र:

जो छात्र रेगुलर मोड में स्कूल जा रहे थे, उनका फॉर्म ‘Pariksha Sangam’ पोर्टल के माध्यम से उनके स्कूल द्वारा ही भरा जाएगा। वहीं, प्राइवेट छात्रों को इन एग्जाम में शामिल होने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

12वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

इन एग्जाम में शामिल होने वाले 12वीं के छात्र फॉर्म भरने से पहले या स्कूल को डिटेल भेजने से पहले इन निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखें। 

1. सब्जेक्ट को चुनें: 12वीं के सभी छात्र केवल एक ही सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए शामिल हो सकते हैं। 

2. स्कूल से संपर्क: रेगुलर छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके निर्धारित की गई फीस को जमा कर दें। साथ ही, इन एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के स्कूलों को बोर्ड के पास लिस्ट यानी LOC सबमिट करनी होगी। 

प्राइवेट छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

प्राइवेट मोड में 12वीं करने वाले छात्र इन एग्जाम में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ‘Main Website’ पर क्लिक करके ‘Private Candidates’ या ‘Supplementary Exam 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अपना पुराना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर को फिल करके लॉग इन करें।

4. फिर, छात्र उस सब्जेक्ट को चुनें, जिसके लिए आप एग्जाम देना चाहते हैं।

5. फिर, सभी डिटेल्स को फिल करें। 

6. छात्र ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन फीस को फील करें।

7. फिर, फॉर्म को सबमिट कर दें। 

8. इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट लें। 

यहां भी पढ़े: CBI Apprentice Admit Card 2026 (जारी): सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News