AMRU Admit Card 2026 OUT: BSc Nursing हॉल टिकट PDF, amruhp.ac.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 30, 2026, 17:06 IST

AMRU बीएससी नर्सिंग 2026 का एडमिट कार्ड आज, 30 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें। साथ ही, सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक करें।

AMRU Admit Card 2026 OUT: BSc Nursing हॉल टिकट PDF, amruhp.ac.in से करें डाउनलोड
AMRU Admit Card 2026 OUT: BSc Nursing हॉल टिकट PDF, amruhp.ac.in से करें डाउनलोड

AMRU BSc Nursing Admit Card 2026: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने HP BSc Nursing Entrance Examination 2026 का आज 30 जुलाई 2026 को बीएससी नर्सिंग के लिए एएमआरयू एचपी एडमिट कार्ड ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया है। 

जिन महिला छात्रों ने इस राज्य स्तरीय नर्सिंग एडमिशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल amruhp.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकती हैं।

नोटिस के अनुसार, यह एग्जाम 2 अगस्त 2026 को राज्य भर के निर्धारित सेंटर्स पर ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) मोड में आयोजित किया जाएगा। छात्र User ID / Registration Number और पासवर्ड का उपयोग करके आसानी से एडमिट कार्ड PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों के लिए एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना बेहद जरूरी है। एएनआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

AMRU BSc Nursing Entrance Exam 2026 Highlights 

छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। साथ ही, एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल का इस्तेमाल करें। 

इवेंट

महत्वपूर्ण जानकारी

एग्जाम आयोजक संस्था

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश

एग्जाम का नाम

हिमाचल प्रदेश बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026

एडमिट कार्ड जारी डेट

29 जुलाई 2026

एग्जाम डेट

02 अगस्त 2026

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)

एलिजिबल छात्र 

केवल महिला छात्र

लॉगिन क्रेडेंशियल

User ID / Application Number एवं Password

ऑफिशियल वेबसाइट

amruhp.ac.in

Login Credentials for AMRU Admit Card

AMRU Admit Card को डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करें। साथ ही, बीएससी नर्सिंग 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एक डायरेक्ट लिंक भी पेज पर दिया जाएगा। 

AMRU HP BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें

ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र AMRU Admit Card को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. AMRU के ऑफिशियल पोर्टल amruhp.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'BSc Nursing Entrance Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अब अपने रजिस्टर्ड User ID / Application Number और Password को फिल करके लॉगिन करें।
  4. लॉगिन डिटेल्स के बाद छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
  5. इसमें अपने नाम, एग्जाम सेंटर और रोल नंबर को देखें। 
  6. फिर, एडमिट कार्ड का PDF सेव करें। 
  7. एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। 

Error on the AMRU Admit Card 2026, What to do? 

AMRU BSc Nursing 2026 का एडमिट कार्ड अब ऑनलाइन सभी छात्रों के लिए उपलब्ध है। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से चेक करें। यदि कोई गलती मिलती है, तो छात्र संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके एग्जाम डेट से पहले उसमें करेक्शन करवाएं। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 30, 2026, 17:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News