AIBE 21 Admit Card 2026: दों दिन बाद जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Last Updated: May 20, 2026, 13:11 IST

BCI द्वारा AIBE 21 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल तोर पर 22 मई, 2026 को जारी करने वाला है। छात्र 7 जून को होने वाले एग्जाम के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 21 Admit Card 2026: दों दिन बाद जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका
AIBE 21 Admit Card 2026: दों दिन बाद जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

AIBE 21 Admit Card 2026 Release Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XXI (AIBE 21) का एडमिट कार्ड दो दिन बाद 22 मई 2026 को जारी करने वाला है। AIBE 21 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का एग्जाम 07 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है। रजिस्टर्ड छात्रों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। 

AIBE 21 Admit Card 2026 ऑनलाइन माध्यम से BCI की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी होंगे, जहां से छात्र अपनी ऑनलाइन डिटेल्स फिल करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, याद रखें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। 

AIBE 21 Exam 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

AIBE 21 एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, जिसके लिए छात्रों को एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स और डेट्स का ध्यान रखना होगा। इन सभी डेट्स को ध्यान में रखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

22 मई 2026

AIBE 21 एग्जाम डेट 

7 जून 2026

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (पेन और पेपर - OMR शीट)

ऑफिशियल वेबसाइट

allindiabarexamination.com

AIBE 21 एग्जाम से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

AIBE 21 एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

AIBE 21 एग्जाम का एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी होने वाला है। छात्र एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल पोर्टल allindiabarexamination.com पर क्लिक करें।

2. होमपेज पर दिख रहे "AIBE XXI Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें।

4. फिर, कैप्चा कोड को भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 

6. इसे डाउनलोड करके आगे के लिए एक प्रिंटआउट लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र इसे डाउनलोड करके अपनी निजी जानकारियों को अच्छे से चेक करें। साथ ही, यहां से जानें की किन-किन जानकारीयों को चेक करना चाहिए। 

  • छात्र का नाम और फोटो
  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और एडरस एड्रेस
  • एग्जाम का टाइम और रिपोर्टिंग टाइम 
  • एग्जाम के लिए जरूरी नियम और गाइडलाइंस

यहां भी पढ़े: UP में आज से समर वेकेशन शुरू: दिल्ली, बिहार और राजस्थान के स्कूलों में कब से मिल रही हैं छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 13:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News