UP Board Exam 2026: 12वीं के छात्रों को एक सब्जेक्ट में मिलेगा सुधार करने का ऑप्शन, देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 3, 2026, 12:08 IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा UPMSP कक्षा 12 के छात्रों को अपनी पसंद के किसी एक सब्जेक्ट के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम में बैठने का प्रावधान शुरू करने जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव को सरकार से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

UP Board Exam 2026 Class 12 Improvement Exam
UP Board Exam 2026 Class 12 Improvement Exam

UP Board Exam 2026 Class 12 Improvement Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की मार्कशीट 2026 तैयार करने के तरीके में बदलाव किया है। अब 2026 के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र किसी भी एक सब्जेक्ट के नंबर बढ़ाने के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकेंगे। साथ ही, छात्रों को नंबरों को सुधार करने के लिए एग्जाम में शामिल होने का ऑप्शन दिया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य सरकार को पांच सब्जेक्ट में से एक सब्जेक्ट में इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने इसे औपचारिक मंजूरी दे दी है। साथ ही, अप्रैल के अंत तक बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए शामिल हो सकते हैं।

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) के छात्रों को 2020 से कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम देने की फैसिलिटी मिलती है। साथ ही, देश के प्रमुख केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) में भी 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम देने की सुविधा मिलती है।

यह फैसला क्यों खास है?

अब तक यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के छात्रों को केवल 'कंपार्टमेंट' की सुविधा मिलती थी, लेकिन पास होने के बावजूद नंबरों में सुधारने करने का कोई ऑप्शन नहीं था। ये 12वीं के छात्रों के लिए बेहद खुशखबरी की बात है। 

UP Board 2026: 12वीं के एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

आप इस नई व्यवस्था के मुख्य जानकारी को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। आइए नजर डालते है टेबल पर। 

इवेंट  डिटेल्स 
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
एलिजिबिलिटी केवल पास छात्र
सब्जेक्ट्स की संख्या केवल 1 सब्जेक्ट 
रजिस्ट्रेशन का समय मुख्य परीक्षा परिणाम (अप्रैल अंत) के बाद
एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट  जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in

इम्प्रूवमेंट परीक्षा के मुख्य नियम 

यदि 12वीं के छात्र रिजल्ट के बाद अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। छात्र इससे जुड़े सभी निर्देशों को जानने के लिए नीचे देखें। 

  • केवल एक सब्जेक्ट: छात्र केवल उसी सब्जेक्ट को चुन सकते हैं, जिसमें वे अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं।
  • रिजल्ट के बाद प्रक्रिया: मुख्य एग्जाम का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक आने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद इम्प्रूवमेंट एग्जाम के फॉर्म उपलब्ध होंगे।
  • अंकों का ऑप्शन: इम्प्रूवमेंट एग्जाम के बाद, जिस एग्जाम में ज्यादा अंक होंगे, उसे ही मार्कशीट में शामिल किया जाएगा।
  • 25 लाख से ज्यादा छात्रों को लाभ: इस साल इंटरमीडिएट के एग्जाम में पंजीकृत करीब 25,76,082 छात्रों को इस सुविधा का सीधा फायदा मिलेगा।

इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होने की संभावना है। छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. 'Improvement/Compartment Form 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड फिल करें।
  4. फिर, उस एक सब्जेक्ट को चुनें, जिसमें आप सुधार करना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक, UPMSP सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि सरकार से अंतिम मंजूरी मिलते ही सुधार प्रणाली लागू कर दी जाएगी। राज्य बोर्ड ने इससे पहले 2020 में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम शुरू की थी, जिसके तहत एक सब्जेक्ट में फेल होने वाला छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठकर अपने अंक सुधार सकता था। हालांकि, यह पहले के नियम का स्थान लेता है, जिसके तहत किसी छात्र के लिए पांचों सब्जेक्ट में एग्जाम देना अनिवार्य था, भले ही वह केवल एक एग्जाम में फेल हो। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 12:08 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News