सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) जल्द ही, SNAP 2025 के रिजल्ट की घोषणा करने वाली है। देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश की राह देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार 9 जनवरी, 2026 को समाप्त हो जाएगा।
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2025 का रिजल्ट 9 जनवरी, 2026 को जारी करेगी। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SNAP के एग्जाम 6, 14 और 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। एडमिशन के अगले स्टेप में कट-ऑफ क्लियर करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद समूह अभ्यास होगा। बोर्ड इस वर्ष लेखन क्षमता परीक्षा (WAT) आयोजित नहीं करेगा।
SNAP 2025: महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स
SNAP 2025 के एग्जाम तीन अलग-अलग स्टेप्स में आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा नीचे दी गई टेबल के अनुसार होगी।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| SNAP टेस्ट 1 | 6 दिसंबर, 2025 |
| SNAP टेस्ट 2 | 14 दिसंबर, 2025 |
| SNAP टेस्ट 3 | 20 दिसंबर, 2025 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 9 जनवरी, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | snaptest.org |
SNAP 2025 का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के सरल चरण
छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर आपको 'SNAP 2025 Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अब अपना SNAP ID और Password डालें।
- 'Login' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के एडमिशन राउंड्स (GE/PI) के लिए आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation