आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, एग्जाम 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक खुली रहेगी। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया है।
JEE Advanced 2026: इंपोर्टेंट डेट्स
JEE Main 2026 के लिए रजिस्टर करने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल में डेट्स का ध्यान रखें। आइए नजर डालते हैं टेबल पर।
| इवेंट | डेट और डिटेल्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 23 अप्रैल, 2026 (सुबह 10:00 बजे से) |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 02 मई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 04 मई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | 11 मई से 17 मई, 2026 तक |
| JEE Advanced एग्जाम डेट | 17 मई, 2026 (रविवार) |
| एग्जाम का टाइम (Paper 1) | सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| एग्जाम का टाइम (Paper 2) | दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक |
| रिजल्ट और फाइनल आंसर-की | 01 जून, 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
JEE Advanced 2026 एग्जाम कौन दे सकता है?
JEE Advanced के लिए छात्र इन निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।
- JEE Main प्रदर्शन: आपको जेईई मेन 2026 के पेपर-1 (B.E./B.Tech) के शीर्ष 2,50,000 छात्रों में शामिल होना होगा।
- प्रयासों की संख्या: छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही यह एग्जाम दे सकता है।
- 12वीं एग्जाम: आपने पहली बार 12वीं की एग्जाम 2025 या 2026 में दी हो।
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के छात्रों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद होना चाहिए (SC/ST/PwD छात्र को 5 वर्ष की छूट)।
JEE Advanced 2026 रजिस्टर कैसे करें?
छात्र रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल करें। सभी छात्र हमारे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र लॉग-इन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.inपर जाएं। अपने JEE Main 2026 रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
- लॉग-इन करने के बाद आपकी जानकारी पहले से भरी होगी, आपको कुछ अतिरिक्त जानकारी और एग्जाम सेंटर का चयन करना होगा।
- कक्षा 10वीं/जन्म प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट, और कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान: अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीस
JEE Advanced 2026 में रजिस्टर करने के लिए छात्र फीस का भुगतान करें। नीचे दी गई टेबल से जानें फीस।
| कैटेगरी | फीस (₹) |
| महिला छात्र | ₹1600 |
| SC, ST, और PwD छात्र | ₹1600 |
| अन्य सभी उम्मीदवार (General/OBC) | ₹3200 |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation