Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: Dec 31, 2025, 12:48 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2025 से शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि आज यानि 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा नहीं किया है, उन्हें समय से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन के लिए पात्रता मादंड उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 Registration
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 Registration

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2025 को शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि आज यानि 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त होने जा रही है।  प्री डीएलएड परीक्षा को बीएसटीसी के नाम से भी जाना जाता है। जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा पात्र परीक्षा में प्री डिप्लोमा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर अंतिम समय से पहले आवेदन की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी आयु परीक्षा तिथि को 28 वर्ष से अधिक ना हो। 

वहीं, उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। जो कि 26 हजार सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश से जुड़े अधिक महत्वपूर्ण विवरण के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: नोटिफिकेशन 

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल राजस्थान बीटीएससी प्री डीएलएड नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ 2 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जो कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए डीएलएड की योग्यता मान्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया महत्वपूर्ण विवरण देखें:

संचालन संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (BMU)

परीक्षा का नाम 

प्रारंभिक परीक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026

परीक्षा स्तर 

राज्य स्तर 

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 

02 से 31 दिसंबर, 2025

शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास 

आयु सीमा 

18 से 28 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

450 रुपये 

अवधि 

2 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट 

predeledraj2026.com

Check: CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: पात्रता मानदंड

दो वर्षीय (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा : 18 से 28 वर्ष। 

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की तिथियां ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण तिथयां जैसे आवेदन की अंतिम तिथि का विवरण नीचे टेबल में दिया हुआ है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है:

महत्वपूर्ण विवरण 

तिथियां

राजस्थान प्री डीएलएड नोटिफिकेशन 2026 जारी होने की तिथि 

2 दिसंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 

2 दिसंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

31 दिसंबर, 2025

राजस्थान बीटीएससी एडमिट कार्ड 2026 

परीक्षा तिथि से 7 दिन या 10 दिन पहले 

परीक्षा तिथि क्या है?

अभी जारी नहीं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: परीक्षा पैटर्न 

राजस्थान प्री डीईएलएड बीटीएससी परीक्षा ऑनलाइन मॉड में आयोजित की जाएगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

मानसिक क्षमता (Mental Ability)

50

150

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)

50

150

शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitute)

50

150

इंग्लिश (English)

20

60

हिंदी/संस्कृत (Hindi/Sanskrit)

30

90

कुल 

200

600

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: न्यूनतम योग्यता अंक 

राजस्थान प्री डीईएलएड बीटीएससी परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। न्यूनतम योग्यता अंकों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में भी देख सकते हैं:

वर्ग 

न्यूनतम योग्यता अंक 

सामान्य 

50%

एससी, एसटी

45%

अन्य पिछड़ा वर्ग

45%

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज, Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें और अपना आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंटस जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

Check: SSC GD Recruitment 2026


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Dec 2, 2025, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News