Yuva Sangam Phase 6: युवा संगम - VI के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब है लास्ट डेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 5, 2026, 14:20 IST

Yuva Sangam Phase 6: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवा संगम चरण-VI के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट और लास्ट डेट के लिए यहां देखें।

Yuva Sangam Phase 6 Registration
Yuva Sangam Phase 6 Registration

Yuva Sangam Phase 6 Registration: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवा संगम चरण-VI के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम देश के सभी युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और प्रगति से रूबरू कराने का एक अद्भुत मंच है।

युवा संगम का हिस्सा बनने के लिए सभी छात्र ऑफिशियल EBSB पोर्टल ebsb.aicte-india.org या ekbharat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में 18 साल से लेकर 30 साल के युवा, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र, राष्ट्रीय सामाजिक सेवा/न्यू साउथ वेल्स (NYKS) स्वयंसेवक और युवा प्रोफेशनल्स सभी शामिल हैं।

युवा संगम फेज 6 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया - यहां क्लिक करें

युवा संगम का मुख्य उद्देश्य क्या है?

युवा संगम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच 'पीपल-टू-पीपल कनेक्ट' करने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम की सहायता से युवाओं को दूसरे राज्यों की यात्रा पर भेजा जाता है, जहां वे वहां की जीवनशैली और विकास को अच्छे से समझते और देखते हैं।

Yuva Sangam Phase VI: कार्यक्रम किन 5 मुख्य स्तंभों पर आधारित है? 

  1. पर्यटन : ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण।
  2. परंपरा : स्थानीय कला, संस्कृति और खान-पान की समझ।
  3. प्रगति : विकास कार्य और सरकारी पहलों की जानकारी।
  4. परस्पर संपर्क : स्थानीय लोगों से संवाद और जुड़ाव।
  5. प्रौद्योगिकी : तकनीकी और नवाचार के क्षेत्रों का अनुभव।

युवा संगम कार्यक्रम से जुड़ी जरूरी जानकारी

युवा संगम कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों और युवाओं के लिए Yuva Sangam के Phase VI की सभी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है, जिसे देखकर वे सभी डिटेल्स को समझ सकते हैं। टेबल में रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट से लेकर एलिजिबिलिटी कैटेरिया के बारे में डिटेल से बताया गया है। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट  2 मार्च 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच
एलिजिबिलिटी कैटेरिया छात्र (UG, PG, PhD), स्वयंसेवक (NSS/NYKS) और युवा प्रोफेशनल्स
ऑफिशियल वेबसाइट  ebsb.aicte-india.org

Yuva Sangam 2026: एलिजिबिलिटी कैटेरिया क्या है? 

युवा संगम फेज 6 में भाग लेने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे दी गई डिटेल्स के जाने एलिजिबिलिटी कैटेरिया के बारे में। 

  • युवा की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • युवा भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इसमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र, NSS/NYKS स्वयंसेवक, कामकाजी पेशेवर और स्वरोजगार करने वाले युवा भी रजिस्टर कर सकते हैं।
  • चयन के दौरान उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार इस तरह के विनिमय (Exchange) कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।

युवा संगम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र युवा संगम फेज 6 के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं, तो वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल ebsb.aicte-india.org या ekbharat.gov.in पर जाएं।
  2. APAAR ID: रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास APAAR ID होना जरूरी है। यदि नहीं है, तो पोर्टल पर दिए गए लिंक से इसे बना सकते हैं।
  3. 'Apply Now' पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अपने राज्य की डिटेल्स फील करें। 
  4. फिर, छात्र अपनी फोटो और पहचान पत्र को अपलोड करें।
  5. डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

युवा संगम फेज 6 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उच्च शिक्षा संस्थानों का संयोजन

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशित प्रदेश  संस्था का नाम पेयरड राज्य  संस्थान का नाम 
आंध्र प्रदेश  IIT तिरुपति  महाराष्ट्र  IISIR पुणे
दिल्ली  IIT दिल्ली  छत्तीसगढ IIT भिलाई
कर्नाटक IIT धारवाड़ राजस्थान  MNIT जयपुर 
पंजाब  IIT रोपड़ बिहार  IIT पटना 
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख IIM जम्मू केरल और लक्षद्वीप  IIM कोझिकोड 
मेघालय  IIM शिलांग  तेलंगाना  NIT वारंगल 

यहां भी पढ़े: CUET PG 2026 Exams: कल से शुरू हो रहे है एग्जाम, exams.nta.nic.in से जानें सभी जरूरी निर्देश

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 14:20 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News