NEET UG 2026 Rules: फॉर्म भरने से पहले जान लें NTA के ये नए नियम, रखें इन बातों का ध्यान

Akshara Verma
Last Updated: Mar 5, 2026, 16:41 IST

NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम के लिए कुछ कड़े नियम जारी किए हैं, जिन्हें अनदेखा करने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। यहां से जाने पूरी जानकारी।

NEET UG 2026 Registration form Filling Guidelines
NEET UG 2026 Registration form Filling Guidelines

NEET UG 2026 Registration Rules: मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश की सबसे बड़े नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) की रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द बंद होने वाली है। NTA ने स्पष्ट किया है कि इस बार नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन से पहले स्टूडेंट्स को नीट यूजी के इन कड़े नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

यदि किसी छात्र ने एग्जाम के लिए अभी तक रजिस्टर नही किया है, तो वे इन नियमों को ध्यान से पढ़े। साथ ही, छात्र एडमिट कार्ड को बिना किसी रुकावट के पाने के लिए इन विशेष दिशा-निर्देशों को ध्यान से समझ लें।

NEET UG 2026 Rules: NTA द्वारा NEET UG के लिए जारी कड़े नियम 

NTA ने इस बार कुछ सख्त नियम लागू किए हैं, जो हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य हैं:

  1. आधार कार्ड की अनिवार्यता: छात्र NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करें। आधार कार्ड एकदम अपडेटेड होना जरूरी है। छात्रों को ध्यान रखना होगा कि उनकी जन्म तिथि 10वीं की मार्कशीट से अलग नहीं होनी चाहिए। यदि ये अलग है, तो छात्र इसे जल्द सही करवाए।
  1. वन कैंडिडेट-वन फॉर्म: NEET UG रजिस्ट्रेशन के लिए एक छात्र एक ही फॉर्म भर सकता है। यदि छात्र ने एक से अधिक फॉर्म भरा तो उन सबकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। साथ ही, उस छात्र को एग्जाम में शामिल भी नहीं हो पाएगा। NTA का कहना है कि पिछले रजिस्ट्रेशन के दौरान देखा गया है कि कई स्टूडेंट्स अलग-अलग ईमेल या मोबाइल नंबर से फॉर्म भरने की कोशिश करते हैं।
  1. ईमेल और मोबाइल नंबर: NEET UG एग्जाम के लिए छात्रों को किसी भी तरह के कम्युनिकेशन के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर अपने माता-पिता, अपना या किसी टीचर का दर्ज करना होगा। NTA ने ये नियम छात्रों को सही जानकरी प्राप्त करने के लिए लागू किया है। साथ ही, छात्रों को एडमिट कार्ड, OTP और जरूरी अपडेट्स के लिए कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अगर गलत या किसी और का नंबर दिया जाता है, तो NTA जिम्मेदार नहीं होगा।
  1. लाइव फोटो कैप्चर: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय इस बार छात्रों को 'लाइव फोटो' अपलोड करने का ऑप्शन दिया गया है। जिसमें छात्रों को पीछे का बैकग्राउंड सफेद रखना होगी और चेहरा 80% साफ दिखना चाहिए। फिर, NTA उस फोटो को आपके आधार कार्ड की फोटो से मिलाया जाएगा। साथ ही, NTA ने कहा है कि अगर लाइव फोटो आधार फोटो से मैच नहीं होती है, तो छात्रों को एक वैलिड सपोर्टिंग सर्टिफिकेट देना होगा। 
  1. आधार eKYC: NTA ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को काफी ज्यादा सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए अब पहचान वेरिफिकेशन काफी जरूरी है। NTA आधार से ऑटो वेरिफिकेशन करता है, जिसमें नाम, जन्मतिथि, जेंडर आदि में गलती पर फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। साथ ही, आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  1. कैटेगरी सर्टिफिकेट: छात्रों को रजिस्ट्रेशन करते समय कैटेगरी सर्टिफिकेट का ध्यान रखना होगा। साछ ही, सेंट्रल लिस्ट को भी समय से चेक करना होगा। NTA ने कहा कि OBC-NCL की कैटेगरी केवल सेंट्रल लिस्ट वाले चुन सकते हैं। साथ ही, छात्रों को जानकारी दी कि गलत कैटेगरी चुनने से रिजर्वेशन का फायदा नहीं मिल पाता। 
  1. पेमेंट का नियम: रजिस्ट्रेशन के समय NTA ने छात्रों को पेमेंट करते समय पेज को रिफ्रेश करने के लिए मना किया है। पेज को रिफ्रेश करने से छात्रों की डुप्लिकेट ट्रांजेक्शन के साथ-साथ फेल भी हो सकती है। साथ ही, NTA ने सलाह दी कि “हमेशा कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।”
  1. क्वेश्चन पेपर मीडियम: NEET UG एग्जाम 13 भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में आयोजित की जाती है। NTA ने रजिस्ट्रेशन करते समय मीडियम लैंग्वेज चुनना अनिवार्य किया है। इंग्लिश चुनने वालों को सिर्फ इंग्लिश, जबकि हिंदी या अन्य रीजनल लैंग्वेज भरने वालों को उस लैंग्वेज के साथ अंग्रेजी में भी क्वेश्चन पेपर मिलेगा। 

छात्र इन 5 गलतियों का रखें ध्यान

अक्सर छात्र जोश में आकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिस के कारण उनका फॉर्म भी रिजेक्ट हो सकता है। छात्र इन गलतियों को जानने के लिए नीचे देखें। 

  • गलत कैटेगरी का चयन: यदि आप OBC-NCL या EWS कैटेगरी से हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास वैध प्रमाणपत्र है। गलत कैटेगरी भरने पर आपको जनरल (UR) माना जाएगा और कम अंक होने पर सीट नहीं मिलेगी।
  • अस्पष्ट दस्तावेज: अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर धुंधले होने पर फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाता है।
  • एड्रेस प्रूफ की गलती: इस बार 'वर्तमान पता' और 'स्थायी पता' दोनों के लिए एक ही PDF फाइल में एड्रेस प्रूफ अपलोड करना अनिवार्य है।
  • एग्जाम सेंटर का चुनाव: एग्जाम सेंटर का चुनाव आपके वर्तमान या स्थायी पते के अनुसार ही होना चाहिए।
  • अधूरा भुगतान: जब तक आपके पास 'Confirmation Page' न आ जाए, तब तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा न समझें।

कैटेगरी-वाइज फीस भुगतान 

  • जनरल (General): ₹1,700
  • General-EWS/OBC-NCL: ₹1,600
  • SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर: ₹1,000

NTA ने सलाह दी है कि छात्र फॉर्म भरने के बाद 'कन्फर्मेशन पेज' की कम से कम 3-4 प्रिंटेड कॉपी संभाल कर रखें। यह काउंसलिंग के समय बहुत जरूरी होती है।

यहां भी पढ़े: Yuva Sangam Phase 6: युवा संगम - VI के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब है लास्ट डेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 16:41 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News