Jagran Bharat Education Conclave 2026: मातृभाषा से आधुनिक शिक्षा तक, जानें शिक्षा मंत्री ने किन मुद्दों पर दिया जोर

Bagesh Yadav
Last Updated: May 22, 2026, 13:37 IST

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जागरण के कार्यक्रम ‘भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026’ में संबोधन देते हुए भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा और नई शिक्षा नीति (NEP) की अहमियत पर जोर दिया। भारत के शिक्षा मंत्री ने जागरण के कार्यक्रम ‘भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026’ में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Jagran Bharat Education Conclave 2026: मातृभाषा से आधुनिक शिक्षा तक, जानें शिक्षा मंत्री ने किन मुद्दों पर दिया जोर
Jagran Bharat Education Conclave 2026: मातृभाषा से आधुनिक शिक्षा तक, जानें शिक्षा मंत्री ने किन मुद्दों पर दिया जोर

Jagran Bharat Education Conclave 2026: भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जागरण के कार्यक्रम ‘भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026’ में संबोधन देते हुए भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा और नई शिक्षा नीति (NEP) की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया पांच देशों की सफल विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज केवल अपने नागरिकों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के प्रति जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा विश्व के लिए प्रेरणा रही है और नई शिक्षा नीति इसी विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कक्षा 5 तक मातृभाषा में शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि छठी कक्षा के बाद विद्यार्थी तीन भाषाओं पर ध्यान दे सकते हैं। 

पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र किया

शिक्षा मंत्री ने नीदरलैंड की शिक्षा व्यवस्था का भी जिक्र किया और भारत में मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। अपने गृह प्रदेश ओडिशा के पुरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोणार्क सूर्य मंदिर को भारत की सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा की अद्भुत धरोहर बताया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए जागरण का आभार व्यक्त किया।

NEET, OSM और तकनीक आधारित शिक्षा पर जोर

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में NEET परीक्षा और OSM को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा को रद्द करना उन लाखों छात्रों के हित में जरूरी था, जिन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दी थी। सरकार हर छात्र के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है।
CBSE और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि OSM की ओर बढ़ना समय की मांग है और नई तकनीकों को स्वीकार करना बेहद आवश्यक है। उनका कहना था कि बदलते दौर में तकनीक आधारित शिक्षा ही भविष्य को मजबूत बनाएगी।

मातृभाषा, थ्री लैंग्वेज मॉडल और नवाचार की सोच

धर्मेंद्र प्रधान ने थ्री लैंग्वेज मॉडल पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों में प्राथमिक और बुनियादी शिक्षा मातृभाषा में दी जाती है। वैज्ञानिक शोध भी यह प्रमाणित करते हैं कि मातृभाषा आधारित शिक्षा बच्चों में नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि केवल विदेशी भाषाएं सिखाने से बच्चे इंटरप्रेटर बनते हैं, जबकि भारत को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो इनोवेटर बनें और नई सोच के साथ देश का नेतृत्व करें। इसी संदर्भ में उन्होंने बताया कि CBSE के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले कुल छात्रों में केवल 1 प्रतिशत छात्र ही विदेशी भाषाओं का अध्ययन करते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति (NEP) का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और NEP देश की ज्ञान परंपरा, कौशल विकास और मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत करने का माध्यम बनी है।

जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में संबोधन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर में शिक्षा व्यवस्था को “डिकॉलोनाइजेशन” की सोच में डाल दिया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा को उस मानसिकता से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी शिक्षा व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है।



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 22, 2026, 13:37 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News