JEECUP 2026 Mock Test: यूपी पॉलिटेक्निक मॉक टेस्ट हुआ जारी, एग्जाम से पहले यहां करें प्रैक्टिस

Last Updated: May 22, 2026, 13:50 IST

अधिकारियों ने सभी रजिस्टर्ड छात्रों के लिए JEECUP मॉक टेस्ट 2026 जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम के छात्रों को एग्जाम की तैयारी के लिए JEECUP 2026 मॉक टेस्ट अवश्य देना चाहिए। यहां से पाएं सभी जानकारी।

JEECUP 2026 Mock Test: यूपी पॉलिटेक्निक मॉक टेस्ट हुआ जारी, एग्जाम से पहले यहां करें प्रैक्टिस
JEECUP 2026 Mock Test: यूपी पॉलिटेक्निक मॉक टेस्ट हुआ जारी, एग्जाम से पहले यहां करें प्रैक्टिस

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर JEECUP 2026 Mock Test का लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र इस मॉक टेस्ट को देने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशइयल का उपयोग करना होगा। 

यदि आप भी इस साल यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम देने जा रहे हैं, तो यह मॉक टेस्ट आपके लिए काफी अच्छा है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कंप्यूटर आधारित एग्जाम  (CBT) कैसे होते है। साथ ही, ऑनलाइन पेपर का इंटरफेस कैसा दिखता है। यह मॉक टेस्ट एग्जाम डेट तक छात्रों के लिए खुला रहेगा। साथ ही, इसकी एग्जाम डेट रिवाइज्ड करके 2 से 9 जून 2026 कर दी गई है। 

JEECUP 2026 एग्जाम और मॉक टेस्ट से जुड़ी मुख्य जानकारियां

JEECUP 2026 का एग्जाम ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स और डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट जानकारी 

एग्जाम का नाम

यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) - JEECUP 2026

संस्था का नाम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

मॉक टेस्ट की स्थिति

जारी 

रिवाइज्ड एग्जाम डेट

02 जून से 09 जून 2026

एग्जाम मोड

ऑनलाइन (Computer Based Test - CBT)

ऑफिशियल वेबसाइट

jeecup.admissions.nic.in

महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक

मॉक टेस्ट देने और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करें:

JEECUP 2026 Mock Test ऑनलाइन कैसे दें? 

रजिस्टर्ड छात्र JEECUP 2026 के मॉक टेस्ट को ऑनलाइन देने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। यहां से जाने कैसे मॉक टेस्ट दें। 

1. यूपी पॉलिटेक्निक की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "JEECUP 2026 Mock Test" या प्रैक्टिस टेस्ट के लिंक को चुनें।

3. इसके बाद आपको अपने कोर्स ग्रुप (जैसे- Group A, B, C, E आदि) का चयन करना होगा और 'Proceed' पर क्लिक करना होगा।

4. अपने रजिस्टर्ड Email ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन पोर्टल में प्रवेश करें।

5. स्क्रीन पर एग्जाम से जुड़े सामान्य निर्देश दिखाई देंगे। गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ने के बाद 'I Agree' पर क्लिक करें और आपका मॉक टेस्ट शुरू हो जाएगा।

मॉक टेस्ट देने के बड़े फायदे

पॉलिटेक्निक एग्जाम में अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट देना बेहद जरूरी है:

  • कंप्यूटर स्क्रीन से तालमेल: जिन छात्रों ने पहले कभी ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) नहीं दिया है, उनका डर दूर होगा।
  • समय का सही प्रबंधन: छात्र 100 प्रश्नों को हल करने की अपनी स्पीड और टाइमिंग को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
  • प्रश्नों का पैटर्न: मॉक टेस्ट के जरिए एग्जाम में आने वाले सवालों के स्तर और मार्किंग स्कीम का सटीक अंदाजा लग जाता है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 22, 2026, 13:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News