NID DAT Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, MDes Round 1 का प्रोविजनल ऑफर लेटर यहां देखें
NID DAT Counselling 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। साथ ही, MDes राउंड 1 का प्रोविजनल लेटर भी छात्र अब डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स, सीट अलॉटमेंट डिटेल्स और डाउनलोड करने की प्रक्रिया को जानने के लिए यहां देखें।
डिजाइन के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर NID DAT 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही, Master of Design (MDes) Round 1 के लिए प्रोविजनल ऑफर लेटर भी 21 मई, 2026 को जारी कर दिए गए हैं।
यदि आपने भी NID DAT 2026 के एग्जाम दिए है, तो आप बिना समय गंवाए ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही, लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। NID DAT 2026 एग्जाम का रिजल्ट 28 मई 2026 को या उससे पहले भी आ सकता है।
NID DAT 2026 काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी मुख्य डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| MDes Round 1 प्रोविजनल ऑफर लेटर जारी | 21 मई 2026 |
| BDes मेन्स एग्जाम का रिजल्ट | 28 मई 2026 या उससे पहले |
| BDes काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड | रिजल्ट जारी होने की डेट से 31 मई 2026 तक |
| BDes राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 09 जून 2026 |
| BDes टोकन फीस भुगतान और सीट कन्फर्मेशन | 09 जून से 11 जून 2026 (शाम 4 बजे तक) |
MDes Round 1 Provisional ऑफर लेटर को कैसे डाउनलोड करें?
MDes काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल ऑफर लेटर डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- NID की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admissions.nid.edu पर विजिट करें।
- होमपेज पर "Provisional Offer Letter for M.Des. 2026 Round 01" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड/लॉगिन की डिटेल्स फिल करें।
- लॉगिन करते ही आपका प्रोविजनल ऑफर लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
NID DAT Counselling 2026: पूरी प्रक्रिया जानें
NID DAT काउंसलिंग मुख्य रूप से चार स्टेप्स में पूरी होती है, जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: योग्य छात्रों को पोर्टल पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- कैंपस चॉइस फिलिंग: छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार NID कैंपसों और कोर्स को चुनने की प्राथमिकता के आधार पर करना होता है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शैक्षणिक सर्टिफिकेट , जन्म प्रमाण पत्र और कैटेगरी सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं।
- सीट कन्फर्मेशन और टोकन फीस: सीट अलॉट होने के बाद छात्र को निर्धारित समय के भीतर टोकन फीस का भुगतान करना होता है, अन्यथा सीट रद्द कर दी जाती है।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.