काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के फाइनल बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एग्जाम की डेट्स पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। साथ ही, छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
ICSE और ISC परीक्षा 2026: इंपोर्टेंट डिटेल्स
बोर्ड एग्जाम की शुरुआत फरवरी के मध्य से हो रही है। छात्र नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें।
| बोर्ड | एग्जाम शुरू होने की डेट | एग्जाम समाप्त होने की डेट |
| ISC (कक्षा 12वीं) | 12 फरवरी 2026 | 06 अप्रैल 2026 |
| ICSE (कक्षा 10वीं) | 17 फरवरी 2026 | 30 मार्च 2026 |
| एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट | जनवरी के अंतिम सप्ताह (2026) | - |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CISCE के नियमों के अनुसार, रेगुलर छात्र खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। टिचर्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- टिचर्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'डाउनलोड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- ICSE या ISC एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें।
- फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें
छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड मिल जाने के बाद नीचे दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करना चाहिए।
- छात्र का नाम और यूनिक आईडी (Unique ID)
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि और रोल नंबर
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता
- सब्जेक्ट की लिस्ट और एग्जाम का टाइम
- छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश
- ओरिजिनल एडमिट कार्ड: परीक्षा हॉल में केवल प्रिंटेड ओरिजिनल एडमिट कार्ड ही मान्य होगा। डिजिटल कॉपी (मोबाइल में) स्वीकार नहीं की जाएगी।
- रिपोर्टिंग टाइम: छात्र परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: कैलकुलेटर (यदि अनुमति न हो), मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी तरह की चिट ले जाना सख्त मना है।
- स्टेशनरी: अपने साथ केवल पारदर्शी पेन-पेंसिल बॉक्स ही लेकर जाएं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation