CBSE Board Exam Postponed Update: 12वीं के 9, 10 और 11 मार्च के एग्जाम हुए पोस्टपोन, बोर्ड ने जारी किया 4th नोटिस

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 13:09 IST

Class 12 Board Exam 2026: CBSE बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई समेत मिडिल ईस्ट देशों में 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाले 12वीं के बोर्ड एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। साथ ही, ऑफिशियल चौथे सकुर्लर से यह जानकारी दी।

CBSE Board Postpones Class 12 Exams Postpone due to War
CBSE Board Postpones Class 12 Exams Postpone due to War

CBSE Class 12 Board Exam Postponed 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बडी अपडेट जारी की है। बोर्ड ने 12वीं के एग्जाम चौथे ऑफिशियल सर्कुलर के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में प्रशासनिक कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों को देखते हुए 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाले एग्जाम फिर से पोस्टपोन कर दिए गए है। इन एग्जाम की नई डेट्स बाद में घोषित की जाएंगी।

बोर्ड ने यह निर्णय क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए और एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए लिया है। बोर्ड के अनुसार, यह निर्णय मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित CBSE स्कूलों पर लागू होता है। 

CBSE के अनुसार, यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में एग्जाम दे रहे छात्रों के लिए है। साथ ही, इन देशों में 12वीं के सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल टिचर्स और ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर होने वाली नई अपडेट्स का ध्यान रखें। बोर्ड ने एग्जाम पोस्टपोन की जानकारी अपने सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। 

New Schedule 2026: पोस्टपोन एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

CBSE ने स्पष्ट किया है कि केवल इन तीन दिनों के एग्जाम ही अभी तक प्रभावित हुए हैं। बाकी सब्जेक्ट्स के एग्जाम अपने पहले के निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगे। 

एग्जाम की पुरानी डेट सब्जेक्ट नई एक्सपेक्टेड डेट 
9 मार्च 2026 गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स 25 मार्च 2026
10 मार्च 2026 भाषा के सब्जेक्ट्स 27 मार्च 2026
11 मार्च 2026 फिजिकल एजुकेशन 28 मार्च 2026

बोर्ड ने चौथे सर्कुलर में क्या कहा?

CBSE ने अपने ताजे सर्कुलर में छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। 

  1. सेंटर में कोई बदलाव नहीं: बोर्ड ने केवल एग्जाम की डेट्स में बदलाव किए है। छात्रों के लिए एग्जाम सेंट्स पहले वाले ही रहेंगे। 
  2. एडमिट कार्ड: एग्जाम में शामिल होने के लिए पुराने एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे, छात्रों को नए एडमिट कार्ड की जरूरत नहीं है।
  3. अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 13:09 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News