दोस्त से कैसे दुश्मन बन गए ईरान और इजरायल, यहां देखें पूरी टाइमलाइन

Last Updated: Mar 3, 2026, 17:43 IST

इन दिनों ईरान और इजरायल का युद्ध चल रहा है। इन दिनों दोनों ही देश एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं। हालांकि, यह दुश्मनी से शुरू से नहीं है, बल्कि ये दोनों देश कभी एक-दूसरे के परम मित्र हुए करते थे। इस लेख में हम इजरायल और ईरान की दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन जानेंगे। 

ईरान और इजरायल की दुश्मनी
ईरान और इजरायल की दुश्मनी

ईरान और इजरायल युद्ध चर्चाओं में है, जिसमें अमेरिका द्वारा भी ईरान पर हमला किया जा रहा है। इसके जवाब में ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर हमला किया है।

हालांकि, ईरान और इजरायल की यह दुश्मनी शुरू से नहीं रही है, बल्कि 1948 से 1979 तक दोनों देशों के बीच सुनहरी दोस्ती का दौर रहा था। लेकिन, इस्लामी क्रांति के बाद हालात बदले और यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। इसे लेकर हमने एक टाइमलाइन भी दी है, जिसकी मदद से आप समझ सकते हैं कि कैसे एक दोस्ती दुश्मनी में बदल चली गई।

1948 से 1979 तक रणनीतिक और आर्थिक गठबंधन

साल 1948 में इजरायल के गठन के बाद ईरान के शाह रहे रजा पहलवी ने इसका विरोध नहीं किया। बल्कि, 1950 में ईरान ने इजरायल को आधिकारिक मान्यता दी। वह ऐसा करने वाला तुर्की के बाद दूसरा मुस्लिम देश बना। साथ ही, ईरान इजरायल को अपनी ऊर्जा की जरूरतों का 40 फीसदी तेल देता था और इसके बदले में इजरायल हथियार व खेती की तकनीक के रूप में मदद करता था।

यहां से हुई दुश्मनी की शुरुआत(1979-1990)

साल 1979 में इस्लामी क्रांति हुई, जिससे सब कुछ बदल गया। इस वर्ष अयातुल्ला खुमैनी सत्ता में आए और उन्होंने इजरायल को ईरान का विरोधी बताया। साथ ही, इजरायली दूतावास को फिलिस्तानी संगठन को सौंप दिया।

1982 में हिजबुल्ला को खड़ा किया

साल 1982 में लेबनान युद्ध के दौरान ईरान ने इजरायल के खिलाफ हिजबुल्ला को खड़ा किया और उसकी फंडिंग की।

1990-2020 तक छाया युद्ध

साल 2000 तक ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाया, जिसे इजरायल ने अपने अस्तित्व के लिए खतरा माना। इस बीच साल 2010 में ‘स्टक्सनेट साइबर हमला’ हुआ, जिससे ईरान का परमाणु सेंट्रीफ्यूज तबाह हुआ। इसके पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ बताया जाता है।

2010 से 2020 तक वैज्ञानिकों की हत्या

साल 2010 से लेकर 2020 तक ईरान के कई शीर्ष वैज्ञानिकों की हत्या हुई, जिसके आरोप इजरायल देश पर लगे हैं।

2023 से हुआ सीधा टकराव

साल 2020 में अक्टूबर में हमास ने इजरायल पर हमला किया, जिसके लिए इजरायल ने ईरान को फंडिंग के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं, अप्रैल 2024 में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं। वहीं, 2026 में इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने समुद्री सीमा साझा करने वाले अपने पड़ोसी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अभी यह युद्ध जारी है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News