NCERT Recruitment Last Date 2026: विज्ञापन संख्या 177/2026 अंतिम तिथि 6 मार्च से पहले Direct Link से करें अप्लाई

Last Updated: Mar 3, 2026, 17:14 IST

NCERT Recruitment 2026 Last Date : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद 177 पदों पर ऑनलाइन आवेदन समाप्त करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 मार्च, (5.00 PM) तक आवेदन कर सकते हैं। 

NCERT Recruitment Last Date 2026
NCERT Recruitment Last Date 2026

NCERT Recruitment 2026 Last Date: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मार्च को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों के कुल 177 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित पद शामिल हैं।

NCERT Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी, 2026 से शुरू किए गए थे। इन भर्तियों के माध्यम से दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग में शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट आवेदन लिंक उपलब्ध करा दिया है। 

पात्रता मानदंड, आयु सीमा और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नवीनतम संशोधनों और विनियमों के साथ-साथ भारत सरकार और NCERT के नियमों द्वारा लागू होंगे।

NCERT ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें 

NCERT Recruitment 2026 Last Date: हाइलाइट्स 

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च, 2026 को समाप्त होने जा रही है। अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 

पद का नाम 

शैक्षणिक पद 

विज्ञापन संख्या 

177/2026

पदों की संख्या

117

आवेदन की अंतिम तिथि 

6 मार्च, 2026 (शाम 5 बजे) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ncert.nic.in

NCERT Vacancy 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क 

NCERT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। 

NCERT Vacancy 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

NCERT की ओर से शैक्षणिक पदों पर कुल 117 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, Latest Tab पर जाएं।

  3. एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

  4. एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं और मांगी गई डिटेल्स भरें।

  5. डॉक्यूमेंट्स स्कैन, सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें।

  6. अब एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News