Current Affairs One-Liners 03 March 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में इंडिया-कनाडा डील, क भारत श्रेष्ठ भारत पहल, ट्राइब्स आर्ट फेस्ट 2026 आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
- भारत ने हाल ही में किस देश के साथ $2.6 अरब के यूरेनियम सौदे पर हस्ताक्षर किए- कनाडा
- 'ट्राइब्स आर्ट फेस्ट 2026' का उद्घाटन किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया- केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम
- ’'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत युवा संगम फेज VI के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यह किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है- शिक्षा मंत्रालय
- हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने एएलएच एमके-III (एमआर) हेलीकॉप्टरों, वीएल-श्तिल मिसाइलों के लिए कितने करोड़ रुपये के सौदों पर हस्ताक्षर किए- 5,083 करोड़
- हाल ही में 'डोल जात्रा' त्योहार का आयोजन किस राज्य में किया गया, जिसे राज्य के सबसे जीवंत वैष्णव त्योहारों में से एक माना जाता है- असम
- हाल ही में नई दिल्ली में तमिल विरासत, संस्कृति और सभ्यतागत विचार को उजागर करने वाले 16 प्रकाशनों का विमोचन किसने किया- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन
- भारत किस शहर में 'भारत स्टील 2026' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा- नई दिल्ली
- 'ट्राइब्स आर्ट फेस्ट 2026' का आयोजन निम्न में से किस संगठन के सहयोग से किया गया- फिक्की और एनजीएमए
- संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस (WWD) हर साल किस तारीख को मनाया जाता है- 3 मार्च
- संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस 2026 का थीम क्या है- औषधीय और सुगंधित पौधे: स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण (Medicinal and Aromatic Plants: Conserving Health, Heritage and Livelihoods)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation