पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ के दौरान मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर एक अनोखा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) अपने नाम किया है. यह वाराणसी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
वाराणसी में बना नया विश्व रिकॉर्ड
वाराणसी के सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में आयोजित ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ के दौरान मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस उपलब्धि ने चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुष्टि
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज रिशिनाथ ने मौके पर ही मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा। ड्रोन कैमरों और डिजिटल काउंटिंग सिस्टम के जरिए सटीक सत्यापन के बाद रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की गई।
चीन का पुराना रिकॉर्ड टूटा
बता दें कि 10 मार्च 2018 को चीन के हेनान प्रांत में 1,53,981 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। वाराणसी के इस अभियान ने उस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
‘मिनी काशी’ की अनोखी अवधारणा
इस शहरी वन को 60 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनका नाम काशी के प्रसिद्ध घाटों जैसे दशाश्वमेध, मणिकर्णिका और केदार घाट पर रखा गया है। आने वाले समय में यह क्षेत्र हरा-भरा ‘मिनी काशी’ के रूप में विकसित होगा।
27 स्वदेशी प्रजातियों का संगम
पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यहाँ 27 स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:
मजबूत वृक्ष: शीशम, अर्जुन, सागौन और बांस।
फलदार वृक्ष: आम, अमरूद और पपीता।
औषधीय पौधे: अश्वगंधा, शतावरी और गिलोय।
प्रत्येक सेक्टर में 4,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जो भविष्य में एक सघन वन का रूप लेंगे।
व्यापक भागीदारी और विविध पौधारोपण
इस अभियान में भारतीय सेना, NDRF, CRPF, सिविल डिफेंस, PAC के जवानों के साथ-साथ नमामि गंगे, वन एवं कृषि विभाग और नगर निगम की टीमों ने हिस्सा लिया। शीशम, अर्जुन, सागौन, बांस के साथ आम, अमरूद, पपीता और औषधीय पौधे जैसे अश्वगंधा, शतावरी और गिलोय लगाए गए। हजारों छात्र, NCC कैडेट और NSS स्वयंसेवकों ने इसे जनआंदोलन का रूप दिया।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation