HPRCA Notification 2026: हिमाचल में पंचायत सचिव, रेडियोग्राफर और फार्मासिस्ट सहित पदों की भर्ती की नोटिफिकेशन जारी, देखें डिटेल्स

Last Updated: Mar 3, 2026, 12:51 IST

HPRCA Recruitment 2026: एचपीआरसीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पंचायत सचिव, समाज सेवक, रेडियोग्राफर और फार्मासिस्ट सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

HPRCA Notification 2026
HPRCA Notification 2026

HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश चयन आयोग (HPRCA) ने पंचायत सचिव, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, स्पीच थेरेपिस्ट और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट सहित अन्य पदों की नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 331 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार एचपीआरसीए की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। 

आवेदन रद्द न होने की स्थिति में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन को सलाह दी जाती है कि वे एचपीआरसीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट  के आधार पर किया जाएगा।

HPRCA Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एचपीआरसीए ने पंचायत सचिव, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्ती का  नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे टेबल से विज्ञापन संख्या, पद का नाम, कुल रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथियां और ऑफिशियल वेबसाइट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग (HPRCA)

विज्ञापन संख्या 

04/2026

पद का नाम 

पंचायत सचिव, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

331

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

28 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

10 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

04 अप्रैल 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

hprca.gov.in 

HPRCA Notification 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एचपीआरसीए ने 28 फरवरी को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत नोटिफिकेशन में पंचायत सचिव, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्ती का  नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।  

एचपीआरसीए नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

HPRCA Recruitment 2026 वैंकेसी डिटेल्स 

एचपीआरसीए ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग विभागों में पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में पद का नाम, विभाग और रिक्तियों की संख्या सहित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

पद का नाम 

विभाग 

रिक्तियों की संख्या 

पंचायत सचिव (जॉब ट्रेनी) – जिला परिषद कैडर

पंचायत विभाग, हिमाचल प्रदेश 

119

मेडिकल सोशल वर्कर (रेगूलर बेसिस पर) 

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

02

साइकियाट्रिक सोशल वर्कर (जॉब ट्रेनी)

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

05

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी)

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवा विभाग और  हिमाचल प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

176

रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी)

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवा विभाग और  हिमाचल प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

10

फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर (जॉब ट्रेनी)

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

04

स्पीच थेरेपिस्ट (जॉब ट्रेनी)

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

03

सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन / एमएलटी ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी)

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

10

ऑडियोमेट्रिक टेक्नीशियन (जॉब ट्रेनी)

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश 

01

लिथो आर्टिस्ट (ट्रेनी)

प्रकाशन एवं स्टेशनरी विभाग 

01

HPRCA Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

एचपीआरसीए में पंचायत सचिव, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा (पद के अनुसार) आदि होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की आयु 30 से 45 वर्ष के बीत होनी चाहिए। 

HPRCA Notification 2026 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एचपीआरसीए में उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपीआरसीए की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं। 

  • लॉग इन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • पर्सनल और एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सभी जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें।  

HPRCA Recruitment 2026 के लिए आवेदन फीस 

एचपीआरसीए में पंचायत सचिव, समाज सेवक, रेडियोग्राफर और फार्मासिस्ट सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 700/- रुपये रखी गई है। पेमेंट ऑनलाइन मोड के जरिए ली जाएगी। 

ये भी पढ़ें: LKG और UKG की फुल फॉर्म क्या होती है? यहां जानें सही जवाब

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News