UP Police SI Admit Card 2026 Soon: 14 और 15 मार्च को यूपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा, एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in जल्द

Last Updated: Mar 2, 2026, 16:10 IST

UP Police SI Admit Card 2026 Soon: यूपीपीआरपीबी की ओर से सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाला है। जो उम्मीदवार 14 और 15 मार्च की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें UP Police SI Admit Card 2026 के बिना एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।

UP Police SI Admit Card 2026 Soon
UP Police SI Admit Card 2026 Soon

UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च को होने जा रहा है। लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जो कि बोर्ड की ओर से जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाला है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UP Police SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च को होने जा रहा है। आमतौर पर बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। एडमिट कार्ड मार्च के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा।

UP Police SI Exam Date 2026 Admit Card: हाइलाइट्स

एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में बैठने की अनुमति नहीं होगी। एडमिट कार्ड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

यूपी पुलिस एसआई

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

विज्ञापन संख्या 

03/2025

पदों की संख्या 

4543

परीक्षा तिथि 

14 और 15 मार्च, 2026

एडमिट कार्ड तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://uppbpb.gov.in/

UP Police SI Admit Card 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश एसआई एडमिट कार्ड/हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, UP Police SI Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  3. अब स्क्रीन पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

RRB Group D 2026 Last Date

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 16:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News