MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, esb.mp.gov.in लिंक से करें आवेदन

Last Updated: Mar 2, 2026, 17:30 IST

MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MPESB Recruitment 2026
MPESB Recruitment 2026

MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर https://esb.mp.gov.in/ पर फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के तहत कुल 1679 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसकी भर्ती वन और जेल के अलग-अलग विभागों में की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। एमपीईएसबी में निहित पदों के चयन के चरण में लिखित परीक्षा, फिटनेस टेस्ट, दस्तावजे सत्यापन और मेडिकल आदि शामिल है। 

MPESB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 

एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए 27 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आप नीच दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

एमपीईएसबी ऑनलाइन आवेदन लिंक 2026 

क्लिक करें 

MPESB Notification 2026 - हाइलाइट्स 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 

पद का नाम 

फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पद 

विभाग का नाम 

वन और जेल विभाग 

एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 

जारी 

रिक्त पदों की संख्या 

1679 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

27 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

14 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://esb.mp.gov.in/

MPESB Recruitment 2026 वैंकेसी डिटेल्स 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में निकली वैंकसी की डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

पद का नाम 

विभाग 

कुल रिक्तियां 

फॉरेस्ट गार्ड 

वन विभाग 

728 

फील्ड गार्ड 

वन विभाग 

169 

जेल प्रहरी 

जेल विभाग 

757

असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट

जेल विभाग 

25 

MPESB Notification 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। फॉरेस्ट गार्ड के लिए उम्मीदवार ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की हो। फील्ड गार्ड के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।  जेल प्रहरी के लिए उम्मीदवार ने 10 या 12वीं पास की हो। वहीं, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी की हो। 

MPESB Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं। 

  • Van Rakshak & Jail Prahari Combined Recruitment Test 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरे और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें। 

MPESB Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा और फीस 

एमपीईएसबी में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ओबीसी (नॉन एमपी डोमिसाइल) उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 500/- रुपये हैं। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी (एमपी डोमिसाइल) के लिए 250/-आवेदन शुल्क देना होगा। 

नोट - एमपीईएसबी में वैंकेसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस और आयु सीमा सहित विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News