तत्काल टिकट का बदला नियम! अब Tatkal Ticket के लिए करना होगा यह काम, नहीं तो भूल जाइए टिकट

Last Updated: Jul 28, 2026, 12:22 IST

New Token Rules: तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। चलिए इसके बारें में विस्तार से जानते है।

तत्काल टिकट के लिए क्या है टोकन सिस्टम?
तत्काल टिकट के लिए क्या है टोकन सिस्टम?

तत्काल (Tatkal) टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अगस्त 2026 से पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस बदलाव का उद्देश्य रिजर्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम करना, यात्रियों का समय बचाना और पूरी प्रक्रिया को पहले से आसान बनाना है। 

नए नियम लागू होने के बाद यात्रियों को टोकन लेने और टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर दो बार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अब इस समय मिलेंगे तत्काल टोकन 

नए नियमों के तहत AC क्लास के यात्रियों को सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच टोकन मिलेगा, जबकि Non-AC (Sleeper) के लिए टोकन 9:00 बजे से 9:30 बजे तक जारी किए जाएंगे। 

अभी तक AC के लिए टोकन 9:00 से 9:25 बजे और स्लीपर (Sleeper) के लिए 9:30 से 9:55 बजे तक दिए जाते हैं। समय में बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की अनावश्यक भागदौड़ खत्म करना है। 

हर काउंटर पर तय संख्या में जारी होंगे टोकन 

रेलवे के मुताबिक, प्रत्येक रिजर्वेशन काउंटर से AC क्लास के 10 और नॉन-AC क्लास के 15 टोकन जारी किए जाएंगे। हालांकि, यदि किसी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो स्थानीय जरूरत के हिसाब से टोकन की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। 

सभी टोकनधारकों की बुकिंग पूरी होने के बाद अगर तत्काल सीटें बचती हैं, तो उन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर अन्य यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

टोकन वितरण में अब मिलेगी प्राथमिकता

रेलवे ने टोकन वितरण के लिए दो नई कैटेगरी बनाई हैं।

कैटेगरी A में वे यात्री शामिल होंगे जो अपने या अपने परिवार के सदस्य के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। इन्हें सबसे पहले मौका मिलेगा। 

कैटेगरी B में अन्य सभी यात्री आएंगे। इनकी बुकिंग कैटेगरी-A के यात्रियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। 

तत्काल टिकट के लिए कैसे मिलेगा टोकन  

कैटेगरी B के यात्रियों को आधार कार्ड या रेलवे द्वारा मान्य कोई भी वैलिड  फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। 

वहीं, कैटेगरी A के यात्रियों को अपना पहचान पत्र देने के साथ परिवार के सदस्य का ऐसा डॉक्यूमेंट भी दिखाने होंगे, जिससे दोनों के बीच संबंध साबित हो सके। 

दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं होगा टोकन

रेलवे ने साफ किया है कि जारी किया गया टोकन किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। टिकट उसी व्यक्ति के नाम पर जारी होगा, जिसके नाम से टोकन लिया गया है।

Tatkal टिकट बुकिंग का समय नहीं बदला

बताते चलें कि तत्काल टिकट बुकिंग का समय पहले की तरह ही रहेगा।  

AC क्लास: सुबह 10:00 बजे

नॉन-AC क्लास: सुबह 11:00 बजे 

दोनों कैटेगरी की बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले शुरू होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे तय समय पर रिजर्वेशन सेंटर पहुंचें और अपने साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें, ताकि बुकिंग प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 28, 2026, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News