Optical Illusion: सीधी छतरियों के बीच लटकी है एक उल्टी छतरी, तेज नजर वाले भी ढूंढने में फेल

Last Updated: Apr 21, 2026, 11:52 IST

यदि आपके पास तेज नजरें हैं, तो यह इल्यूजन आपके लिए है। दरअसल, इस तस्वीर में सभी छतरियां सीधी हैं, लेकिन इनके बीच एक उल्टी छतरी भी लटकी हुई है। क्या आप इस छतरी को सिर्फ 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तेज नजर वाले लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय रहता है। यदि आपके पास भी तेज नजरें हैं, तो यह इल्यूजन आपके लिए है। क्योंकि, इस भ्रमित करने वाली तस्वीर में पहली नजर में देखने पर सभी छतरियां सीधी नजर आ रही हैं, लेकिन इनमें से एक छतरी ऐसी भी है, जो कि उल्टी है। हालांकि, कई लोग इसे ढूंढने में फेल हो गए हैं।

क्योंकि, यह छतरी ऐसे स्थान पर लटकी हुई है, जहां लोगों की नजर नहीं पहुंच पा रही है। क्या आपके पास ऐसी तेज नजरें हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। आपको सिर्फ 10 सेकेंड में इस छतरी को ढूंढकर जवाब देना है। 

तस्वीर में क्या-क्या शामिल

तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में किसी शहर का एक गलियारा दिया गया है। इस गलियारे में बीचों-बीच ऊपर की तरफ रंग-बिरंगी कई छतरियां दी गई हैं। ये सभी छतरियां खुली हुई हैं और सीधी हैं। हालांकि, इनमें से एक छतरी ऐसी भी है, जो कि उल्टी है और पूरी तरह नहीं खुली हुई है। आपको इस छतरी को ढूंढकर जवाब देना है। 

दोस्तों और परिवार के बीच शेयर करें इमेज

आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। आप इस इमेज के माध्यम से उनका टेस्ट ले सकते हैं और उन्हें  बता सकते हैं कि उनकी नजरें कितनी तेज हैं। आप चाहे तो इसमें समय सीमा अपने हिसाब से दे सकते हैं। 

ढूंढने में ले सकते हैं अतिरिक्त समय

यदि आप 10 सेकेंड में भी छतरी को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप अतिरिक्त 10 सेकेंड का समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय इससे अधिक नहीं होना चाहिए। क्योंकि, जितना कम समय में आप छतरी ढूंढेंगे, यह आपकी तीव्र बुद्धि और तेज नजरों का प्रमाण होगा।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां लटकी हुई है उल्टी छतरी

अब हम आपको उल्टी छतरी की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, यह उल्टी छतरी गलियारे में नीचे की तरफ छातों के बीच लटकी हुई है। यह आकार में बहुत छोटी है, जिससे कई लोगों इसे पहचान नहीं पा रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इसे लाल रंग के घेरे में रखा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News