गंगा vs यमुना एक्सप्रेसवे: किसकी लंबाई सबसे ज्यादा? देखें दोनों हाई-स्पीड कॉरिडोर का कंपेरिजन

Last Updated: Apr 21, 2026, 12:18 IST

गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख हाई-स्पीड कॉरिडोर हैं। लंबाई के मामले में गंगा एक्सप्रेसवे (करीब 594 किमी) यमुना एक्सप्रेसवे (165.5 किमी) से काफी लंबा है। जहां गंगा एक्सप्रेसवे पूर्व–पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे NCR को आगरा से सीधे जोड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी 29 अप्रैल 2026 को करने जा रहे है।

उत्तर प्रदेश के सड़क नेटवर्क में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) और यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) की अहम भूमिका है। दोनों एक्सप्रेसवे अलग-अलग दिशाएँ, और महत्वपूर्ण जिलों को कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। जहाँ गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी को पूर्वी उत्तर प्रदेश से कनेक्ट करता है तो वहीं यमुना दिल्ली एनसीआर को ताज नगरी आगरा से कनेक्ट करता है। यहां हम दोनों एक्सप्रेसवे के तुलनात्मक फैक्ट्स पर प्रकाश डालने जा रहे है।   

गंगा एक्सप्रेसवे कहां से कहां तक 

  • लंबाई: लगभग 594 किमी (मेरठ–प्रयागराज)

  • लेन: 6, भविष्य में 8 तक विस्तार योग्य

  • प्रकार: ग्रीनफील्ड

  • स्पीड लिमिट: 120 किमी/घंटा

यमुना एक्सप्रेसवे

  • लंबाई: 165.5 किमी (ग्रेटर नोएडा–आगरा)

  • लेन: 6, विस्तार योग्य

  • स्पीड लिमिट: 100 किमी/घंटा (कार), 60 किमी/घंटा (भारी वाहन)

रूट और कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेसवे

यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता है और बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली जैसे कई जिलों को जोड़ता है। इसका उद्देश्य पश्चिम से पूर्व यूपी तक एक मजबूत कॉरिडोर बनाना है।

यमुना एक्सप्रेसवे

यह ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाता है और NCR को ताज नगरी से जोड़ता है। यह पुराने दिल्ली-आगरा मार्ग का तेज विकल्प है और नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देता है।

लंबाई और स्केल में अंतर दोनों एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे: 594 किमी के साथ यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है, जो पूरे राज्य में ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी देता है। यमुना एक्सप्रेसवे: 165.5 किमी लंबा, मुख्यतः NCR से आगरा तक तेज यात्रा के लिए बनाया गया।

स्पीड और डिजाइन

दोनों एक्सप्रेसवे एक्सेस-कंट्रोल्ड हैं, यानी सीमित एंट्री-एग्जिट और बेहतर सुरक्षा डिजाइन के तहत बनाया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा तक की गति संभव है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा सीमा तय है।

Ganga Expressway बनाम Yamuna Expressway 

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) और यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के बीच मुख्य अंतर (Key Differences) को यहां प्रस्तुत किया गया है:

पहलू (Aspect)

गंगा एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे

दिशा

पूर्व–पश्चिम (मेरठ–प्रयागराज)

उत्तर–दक्षिण / दिल्ली–आगरा कॉरिडोर

लंबाई

594 किमी (फेज-1)

165.5 किमी

मुख्य उद्देश्य

यूपी के पूर्व–पश्चिम हिस्सों को जोड़ने वाला मेगा कॉरिडोर

NCR–आगरा ट्रैफिक कम करना और पर्यटन कनेक्टिविटी

स्पीड लिमिट

लगभग 120 किमी/घंटा

100 किमी/घंटा (कार), 60 किमी/घंटा (भारी वाहन)

प्रोजेक्ट स्टेटस 

फेज-1 का उद्घाटन 29 अप्रैल 2026

कई वर्षों से चालू

NCR से कनेक्टिविटी

अप्रत्यक्ष (अन्य एक्सप्रेसवे/लिंक के जरिए)

सीधे ग्रेटर नोएडा से आगरा जुड़ाव

जहां गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की रीढ़ बनने जा रहा है, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पहले से ही NCR और आगरा के बीच तेज और सुगम यात्रा का प्रमुख माध्यम है। दोनों मिलकर राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

भारत का इकलौता राज्य जहां है सर्वाधिक एक्सप्रेसवे? आगे क्यों है यह राज्य, जानें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News