UK Board 10th 12th Result 2026: 25 अप्रैल को आएगा 10वीं, 12वीं रिजल्ट, नोटिस हुआ जारी

Last Updated: Apr 21, 2026, 12:27 IST

UK Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को आएगा। बोर्ड अधिकारियों द्वारा सूचना जारी। छात्र अपने रोल नंबर और नाम के जरिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। ऑफिशियल नोटिस लेख में देखें।

UK Board 10th 12th Result 2026 Date & Time Notice Out
UK Board 10th 12th Result 2026 Date & Time Notice Out

UK Board 10th 12th Result 2026 Date & Time: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को आएगा ऑफिशियल नोटिस हुआ जारी । परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच में किया गया था। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.inपर जाना होगा। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Uttarakhand Board of School Education (UBSE) 25 अप्रैल को ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। 

UBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में इस साल लगभग 2,15,252 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से लगभग 1,12,266 छात्र कक्षा 10वीं और लगभग 1,02,986 छात्र कक्षा 12वीं के थे। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई थीं। उत्तराखंड बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम लगभग खत्म हो गया है। 

Uttarakhand Board Result 2026: हाइलाइट्स 

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला। उत्तराखंड बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र स्थापित किए थे। बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

बोर्ड का नाम 

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)

शैक्षणिक वर्ष 

2025-26

कक्षा 10वीं एग्जाम डेट 

23 फरवरी से 20 मार्च, 2026

कक्षा 12वीं एग्जाम डेट

21 फरवरी से 20 मार्च, 2026

रिजल्ट 

25 अप्रैल, सुबह 10 बजे  

ऑफिशियल वेबसाइट 

ubse.uk.gov.in

UK Board 10th 12th Result 2026: डेट और टाइम 

पिछले शैक्षणिक वर्ष, 2025 में, UBSE बोर्ड के रिजल्ट 19 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए थे। वहीं इस साल परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। ऑफिशिय नोटिस छात्र नीचे देख सकते हैं। 

UK Board Result 2026 Date and Time



Uttarakhand Board Result 2026: परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 को किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। 

Uttarakhand Board Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।







Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 12:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News